फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Applications open for the national income based scholarship.

Balrampur News: राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति के लिए आवेदन शुरू

Wed, 26 Aug 2026 02:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Applications open for the national income based scholarship.
लखनऊ। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2027-28 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पात्र छात्र-छात्राएं 16 सितंबर तक वेबसाइट www.entdata.co.in पर जाकर निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत सहायता प्राप्त और परिषदीय स्कूलों में पढ़ रहे आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए 48 हजार की छात्रवृत्ति दी जाती है। कक्षा नौ से लेकर 12 तक विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाती है। यह परीक्षा 1 नवंबर को सभी जनपदों में आयोजित की जाएगी। मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र की ओर से जारी आदेश के अनुसार, इस परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से ही फॉर्म भरना होगा। परीक्षा की तारीख 1 नवंबर है। फॉर्म भरते समय तहसीलदार या सक्षम अधिकारी द्वारा निर्गत आय प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य है।
विज्ञापन

क्या है आवेदन की पात्रता
ऐसे विद्यार्थी जिसने 2025-26 में कक्षा सात की परीक्षा न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ पास की हो। (अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 50% ) अभ्यर्थी सत्र 2026-27 में राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त या स्थानीय निकाय (परिषदीय) के विद्यालयों में कक्षा 8 में पढ़ रहा हो। छात्र के अभिभावक की सभी स्रोतों से वार्षिक आय 3.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed