{"_id":"632f41c20dcea82c3d329f60","slug":"allotment-of-residential-land-to-66-flood-affected-families-balrampur-news-lko6499192128","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ प्रभावित 66 परिवारों को आवासीय भूमि का आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ प्रभावित 66 परिवारों को आवासीय भूमि का आवंटन
विज्ञापन
बलरामपुर। सदर तहसील के ग्राम कल्याणपुर में बाढ़ सेे विस्थापित 66 परिवारों को आवास के लिए टेगनहिया मानकोट गांव में लॉटरी के जरिए आवासीय भूमि का आवंटन किया गया। इस भूमि पर बनने वाली शहरी आवास कॉलोनी में 16 प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी की उपस्थिति में शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार ने बाढ़ व कटान से विस्थापित 66 परिवारों को आवास के लिए मुफ्त भूमि का आवंटन किया। डीएम ने बताया कि इन परिवारों केे लिए बनने वाली शहरी आवास कॉलोनी में विद्युत, पेयजल, पार्क, सामुदायिक सोक पिट एवं सीसी रोड जैसी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। शहरी आवास कॉलोनी को मॉडल कॉलोनी की तरह विकसित किया जाएगा।
सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि प्रदेश सरकार की लोक कल्याणकारी नीति के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में बाढ़ से विस्थापित कल्याणपुर के 66 परिवारों को आवासीय कॉलोनी का लाभ मिलने जा रहा है। एसडीएम सदर राजेंद्र बहादुर ने बताया कि शहरी आवास कॉलोनी के लिए ग्राम टेगनहिया मानकोट में राजस्व विभाग द्वारा 72 लाख 70 हजार रुपये से 12 बीघा जमीन क्रय की गई है। इस अवसर पर एडीएम राम अभिलाष, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, डीडीओ गिरीश चंद्र पाठक, उपायुक्त मनरेगा सूबेदार सिंह यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।