Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Allegations of assault and indecency with teenagers

साधना केन्द्र के संचालक पर किशोरियों के साथ मारपीट व अभद्रता का आरोप

Wed, 09 Jun 2021 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Allegations of assault and indecency with teenagers
बलरामपुर। बौद्घ तीर्थ स्थल श्रावस्ती से सटे देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत स्थित एक साधना केन्द्र के संचालक पर वहां रहने वाली बिहार की दो किशोरियों ने मारपीट व अभद्रता का आरोप लगाया है। देर रात मौके पर पहुंची पुलिस संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने किशोरियों के परिजनों को बुलवाया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात साधना केन्द्र में रहने वाली बिहार की किशोरियों ने अचानक शोर मचाना शुरु किया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किशोरियों को शौचालय का दरवाजा खोलकर बाहर निकाला और इलाज के लिए प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गए।
विज्ञापन

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस केन्द्र के संचालक तथा किशोरियों को थाने पर ले आई। देहात कोतवाल विद्या सागर वर्मा ने बताया कि किशोरियां अपनी मर्जी से किसी मांगलिक समारोह में शामिल होने चली गई थीं। देर रात केन्द्र में लौटने पर संचालक नाराज हो गए और उन्हें मारपीट कर शौचालय में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केन्द्र को लेकर पास के गांव के एक राजनयिक परिवार के बीच पुराना विवाद चल रहा है। संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। किशोरियों के परिजनों को बुलवाया गया है।

मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी तरफ ग्रामीणों का कहना है कि मामला गंभीर है। पुलिस लीपापोती का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed