फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   All 533 objections to reservation rejected

आरक्षण की सभी 533 आपत्तियां खारिज

Fri, 26 Mar 2021 10:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
All 533 objections to reservation rejected
बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सीटों के आरक्षण पर प्राप्त हुईं सभी 533 आपत्तियां खारिज कर दी गई हैं। जिला स्तरीय समिति के माध्यम से सभी आपत्तियों का निपटारा कराकर शुक्रवार को अंतिम सूची सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा करा दी गई है। सभी आपत्तियां जिला स्तरीय समिति की जांच-पड़ताल में बलहीन पाए जाने पर अस्वीकार कर दी गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम श्रुति ने आरक्षण की अंतिम सूची शासन को भेजी है।
विज्ञापन

डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह ने शुक्रवार को बताया कि जिले के सभी नौ ब्लॉकों से प्राप्त होने वाली सभी आपत्तियां जांच-पड़ताल के बाद खारिज कर दी गई हैं। जिले के सभी नौ ब्लॉकों से पंचायत चुनाव में आरक्षित सीटों के खिलाफ कुल 533 आपत्तियां दर्ज कराई गई थी। ग्राम प्रधान पद पर 489, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 15, ब्लॉक प्रमुख पद पर मात्र एक और जिला पंचायत पद पर 28 आपत्तियां प्राप्त हुई थीं।
विज्ञापन

डीएम के निर्देशन व सीडीओ रिया केजरीवाल की निगरानी में 25 मार्च तक जिला स्तरीय समिति की तरफ से प्राप्त होने वाली आपत्तियों का निस्तारण कर फाइनल सूची तैयार की गई। आरक्षण सूची का अंतिम प्रकाशन कराकर कलेक्ट्रेट, विकास भवन, जिला पंचायत व जिले के सभी नौ ब्लॉकों पर आरक्षण की फाइनल सूची लोगों के लिए चस्पा करा दी गई है। वहीं डीएम ने पंचायती राज निदेशालय उत्तर प्रदेश शासन को सूची भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल सूची में ग्राम प्रधान की 800 सीटों में से विभिन्न वर्गों के लिए 484 सीटें आरक्षित की गई हैं। ग्राम प्रधान की चार-चार सीटें अनुसूचित जनजाति महिला व अनुसूचित जनजाति कोटे में हैं। 38 सीटें अनुसूचित जाति महिला व 69 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग महिला पद के लिए 75 व अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 141 सीटें आरक्षित हुई हैं। 153 सीटें महिलाओं के लिए तो 316 सीटें अनारक्षित कोटे में रखी गई हैं।
ब्लॉक प्रमुख पद की चार सीटें आरक्षित की गई है जबकि पांच सीटें अनारक्षित कोटे में रखी गई हैं। अनुसूचित जाति महिला, पिछड़ी महिला, पिछड़ा वर्ग व महिला कोटे में एक-एक सीटें रिजर्व कर दी गई हैं। सदर ब्लॉक की सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित की गई है। तुलसीपुर ब्लॉक की सीट महिला कोटे में आरक्षित है। श्रीदत्तगंज ब्लॉक को पिछड़े वर्ग में आरक्षित किया गया है। उतरौला ब्लॉक को पिछड़े वर्ग की महिला के लिए सुरक्षित किया गया है।

हरैया सतघरवा, गैसड़ी, पचपेड़वा, गैड़ास बुजुर्ग व रेहरा बाजार ब्लॉक को अनारक्षित कोटे में रखा गया है। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य की 993 की तुलना में 608 सीटें आरक्षित की गई है। 385 सीटें अनारक्षित है। अनुसूचित जनजाति महिला के लिए पांच, अनुसूचित जनजाति के लिए आठ, अनुसूचित जाति महिला के लिए 47, अनुसूचित जाति के लिए 88, पिछड़ा वर्ग महिला के 90 और पिछड़े वर्ग के लिए 173 सीटें आरक्षित हुई है। 195 सीटें महिला कोटे में आरक्षित की गई हैं। जिला पंचायत सदस्य की 24 सीटें आरक्षित की गई है। 16 सीटें अनारक्षित कोटे में है। अनुसूचित जाति के लिए पांच, पिछड़ा वर्ग के लिए 10 व महिलाओं के लिए नौ सीटें आरक्षित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed