फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Advocates furious over murder and harassment of colleagues

हत्या व उत्पीड़न को लेकर वकीलों ने जताया आक्रोश

Sat, 20 Feb 2021 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Advocates furious over murder and harassment of colleagues
बलरामपुर। साथियों की हत्या व उत्पीड़न पर जिले के अधिवक्ताओं ने आक्रोश जताया है। वकीलों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा है। वकीलों ने अधिवक्ताओं की हत्या और उत्पीड़न करने के मामले में दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है वहीं उतरौला में भी वकीलों ने अपनी मांगों के समर्थन में तहसीलदार न्यायिक को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट सिविल बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव अजय बहादुर सिंह, अजीत प्रताप सिंह, अलीमुल हक, संजय पांडेय, अमित पांडेय, प्रशांत ओझा, शरद वर्मा व संजय तिवारी आदि ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने कहा है कि प्रदेश में वकीलों की हत्या व उत्पीड़न के मामलों में पुलिस और माफियाओं की सांठ गांठ का खेल चल रहा है। हाल में ही दारागंज की पुलिस ने अधिवक्ता शशांक मिश्र की बेवजह पिटाई करके वाहन का चालान व सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोबा में अधिवक्ता मुकेश पाठक व मेरठ में ओंकर सिंह तोमर ने अराजक तत्वों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली है। तेलंगाना में अधिवक्ता दंपति की दिन दहाड़े हत्या कर दी गई है। इन सभी प्रकरणों को लेकर वकीलों में भारी आक्रोश है।
वकीलों ने राज्यपाल से मांग की है कि प्रदेश भर में अधिवक्ताओं के साथ ही रही हत्या व उत्पीड़न की घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए। वकीलों के लिए सुरक्षा एक्ट लागू किए जाए। पीड़ित परिवारों को एक करोड़ का मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाए। इस अवसर पर तमाम वकील मौजूद रहे।

उधर उतरौला में बार कौंसिल के आह्वान पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रहलाद यादव व महामंत्री अखिलेश सिंह के नेतृत्व में तीन सूत्री ज्ञापन तहसीलदार न्यायिक नरेंद्र राम को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed