फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Action will be taken on negligence

योजनाओं का लाभ दिलाने में हीलाहवाली पर होगी कार्रवाई

Thu, 02 Jul 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken on negligence
बलरामपुर। अनुसूचित जाति व जनजाति के लिए चलाई जा रहीं विकास योजनाओं का भरपूर लाभ दिलाने में कोई कोताही न बरते। योजनाओं का लाभ दिलाने में हीलाहवाली पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। समाज कल्याण राज्य मंत्री अनुसूचित जाति जनजाति उत्तर प्रदेश शासन डॉ. जीएस धर्मेंद्र ने गुरुवार को जनपद भ्रमण के दौरान डाक बंगले में विभागीय अफसरों के साथ योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में हर संभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग में संचालित योजनाओं का लाभ अनुसूचित जाति व जनजाति के पात्र लाभार्थियों को हरहाल में मुहैया कराया जाए। अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों को स्वरोजगारी बनाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की कई योजनाएं चल रही हैं। इन सभी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराकर लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के प्रयास किए जाएं। आश्रम पद्धति स्कूलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग से शिक्षा मुहैया कराई जाए। आश्रम पद्धति वाले विद्यार्थियों को सभी सुविधाएं भी प्रदान कराई जाएं।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में मौजूद जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह, समाज कल्याण विकास अधिकारी मीनाक्षी वर्मा, आश्रम पद्धति अधीक्षिका निशी श्रीवास्तव, एडीओ समाज कल्याण संतोष कुमार, राधेश्याम मिश्र व एई सीएनडीएफ डीके सिंह आदि मौजूद रहे। समीक्षा बैठक के पहले राज्यमंत्री ने पचपेड़वा ब्लॉक के इमिलिया कोडर में निर्माणाधीन छात्रावास का निरीक्षण किया और मानक व गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed