फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Account assistant and computer operator removed

Balrampur News: लेखा सहायक और कंप्यूटर ऑपरेटर को हटाया

Thu, 12 Feb 2026 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Account assistant and computer operator removed
बलरामपुर सदर ब्लॉक का निरीक्षण कर जानकारी लेते डीएम विपिन कुमार जैन ।-स्रोत : संगठन
बलरामपुर। सदर विकास खंड कार्यालय का बृहस्पतिवार को डीएम विपिन कुमार जैन ने निरीक्षण किया। मनरेगा सेल की समीक्षा के दौरान अभिलेखों के रखरखाव और निर्माण कार्यों में सुस्ती पाए जाने पर मनरेगा के लेखा सहायक और कंप्यूटर ऑपरेटर की संविदा समाप्त कर नए कर्मियों की नियुक्ति किए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम ने नाराजगी जताई और सभी ग्राम सचिवों को अन्नपूर्णा भवन व आंगनबाड़ी केंद्रों का कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने का निर्देश दिया। कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पेंशन योजनाओं के ऑनलाइन आवेदनों की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने आधार केंद्र का निरीक्षण कर सेवाओं में पारदर्शिता बनाए रखने की बात कही। कार्यालय अभिलेखों की जांच में रजिस्टर के रख रखाव ठीक न पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों को चेतावनी दी। पुरानी पत्रावलियों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। सहायक विकास अधिकारी पटल पर प्रत्येक परिवार को उसकी नकल उपलब्ध कराने का आदेश भी डीएम ने दिया। जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्रों के जारी करने में लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सीडीओ हिमांशु गुप्ता, डीडीओ कमलेश सोनी, उपायुक्त मनरेगा सुशील अग्रहरि व बीडीओ संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed