फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   accident,balrampur,dead

Balrampur News: डीसीएम ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत

Thu, 29 Dec 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
accident,balrampur,dead
बलरामपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र में सिसई गांव के निकट बौद्ध परिपथ पर बुधवार की देर शाम बलरामपुर की ओर से जा रही तेज रफ्तार अनियंत्रित डीसीएम ने बाइक सवार को रौंद दिया।
विज्ञापन

हादसे में इसी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी बाइक सवार 30 वर्षीय राजेंद्र वर्मा उर्फ बड़कन व सनी देवल (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को जिला मेमोरियल चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन

यहां इलाज के दौरान राजेंद्र वर्मा की मौत हो गई। जबकि सनी देवल का इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सरोज ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। मृतक बाइक पर पीछे बैठा हुआ था। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अज्ञात का मिला शव
बलरामपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र के लुचुईया गांव में सरयू नहर बैराज के पास बृहस्पतिवार को एक अज्ञात शव मिला है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सरोज ने बताया कि आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed