फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A strict vigil is being kept on the Nepal border

Balrampur News: नेपाल सीमा पर रखी जा रही कड़ी नजर

Sun, 15 Jun 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 15 Jun 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
A strict vigil is being kept on the Nepal border
बलरामपुर। पचपेड़वा थाना के वीरपुर सेमरी गांव में शनिवार को एएचटीयू व पुलिस की संयुक्त टीम ने गश्त की। ऑपरेशन कवच के तहत नेपाल सीमा पर कड़ी नजर रखी जा रही है। एसपी विकास कुमार के निर्देश पर नेपाल सीमा से सटे गांवों में संदिग्ध व अवैध गतिविधियों पर रोकथाम के लिए ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ जागरूकता बैठक की गई।
विज्ञापन





थाना एएचटीयू के प्रभारी दुर्विजय सिंह व प्रभारी निरीक्षक पचपेड़वा सत्येंद्र बहादुर सिंह ने ऑपरेशन कवच के तहत नेपाल सीमा से सटे ग्राम वीरपुर सेमरी में बैठक की। इसमें ग्राम प्रधान, सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों, कोटेदार व रोजगार सेवक को नेपाल सीमा की सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


मादक पदार्थों, मानव व गो-तस्करी पर रोकथाम, पेड़ों के अवैध कटान और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी देने की अपील की गई। बैठक के बाद नेपाल सीमा पर गश्त करके सुरक्षा का जायजा लिया गया। इसके साथ ही अराजक तत्वों पर कार्रवाई के लिए टीम को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed