{"_id":"6aaec0c62bdd6cafef0b6dda","slug":"9551-students-from-121-schools-took-the-indian-culture-knowledge-examination-balrampur-news-c-99-1-slko1029-155040-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 121 विद्यालयों में 9551 बच्चों ने दी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 121 विद्यालयों में 9551 बच्चों ने दी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा
Sat, 19 Sep 2026 10:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 19 Sep 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
फोटो-25-बलरामपुर के तुलसीपुर में परीक्षा देते परीक्षार्थी ।-स्रोत : आयोजक
तुलसीपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा शनिवार को हुई। तुलसीपुर परिक्षेत्र के 76 विद्यालयों में 5055 बच्चों ने परीक्षा दी। परीक्षा के आयोजन में 85 कार्यकर्ताओं और विद्यालयों के शिक्षकों ने सहयोग किया।
जिला संयोजक गुलाबचंद भारती ने बताया कि जिले के कुल 121 विद्यालयों में 9551 विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में हिस्सा लिया। परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में नैतिक और चारित्रिक मूल्यों के साथ राष्ट्र भावना विकसित करना और उन्हें बेहतर जीवन मूल्यों के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर प्रबंध ट्रस्टी राजीव गोयल, ट्रस्टी प्रदीप गोयल, कन्हैया लाल वर्मा, अनुरोध पांडे, अरविंद, नीरज समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। महिला मंडल की मीरा, मंजू और मीनू सहित दर्जनों कार्यकर्ता भी परीक्षा संचालन में शामिल रहीं।