{"_id":"5c22694fbdec22571e0f8d70","slug":"91545759055-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरस की संशोधित खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरस की संशोधित खबर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौने दो करोड़ की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
बलरामपुर। एसएसबी 9वीं वाहिनी की सीमा चौकी जरवा की टीम ने एक करोड़ 80 लाख की चरस के साथ दो नेपाली तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह चरस तुलसीपुर में किसी व्यक्ति को डिलीवरी की जानी थी।
चरस का वजन 6 किलोग्राम है। तस्करों को चरस समेत अग्रिम कार्रवाई के लिए जरवा कोतवाली की पुलिस के हवाले कर दिया गया है। नेपाल की करीब 82 किलोमीटर खुली सीमा तस्करों के लिए वरदान साबित हो रही है।
एसएसबी 9वीं वाहिनी के उप सेनानायक आशीष नैथानी ने बताया कि सीमा पर गश्त के दौरान हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जाती है।
सोमवार शाम जरवा बीओपी के जवानों ने संदिग्ध हालत में सीमा पार कर भारत आ रहे दो नेपाली युवकों को रोक कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान इनके पास से 6 किलोग्राम नेपाली चरस बरामद हुई।
विज्ञापन
चरस अच्छे किस्म की है। इस चरस की भारत सहित खाड़ी देशों में काफी मांग है। चरस की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ 80 लाख रुपये है।
तस्करों की पहचान घुंदाराज धर्ती निवासी उदयपुर कोट जनपद प्यूठान नेपाल तथा नवीन निवासी गांव नयाबाजार घेराही जनपद दांग के रूप में हुई है।
पूछताछ में इन तस्करों ने बताया कि चरस की डिलीवरी तुलसीपुर में अज्ञात व्यक्ति को की जानी थी। दोनों तस्करों को चरस समेत अग्रमि कार्रवाई के लिए जरवा पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
जरवा कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। चरस तुलसीपुर में कौन मंगा रहा है इस बात की गहनता से छानबीन की जा रही है। शीघ्र ही मादक द्रव्यों की तस्करी में शामिल रैकेट का भंडाफोड़ किया जाएगा।