Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Deficiencies found in road width and drain cleaning

Balrampur News: सड़क की चौड़ाई और नाली की सफाई में मिली खामियां

Wed, 04 Nov 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 04 Nov 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Deficiencies found in road width and drain cleaning
फोटो-34- जरवा के पिपरा दुर्गानगर में जांच करती टीम। स्रोत विभाग
जरवा। गैंसड़ी विकासखंड में मनरेगा के तहत कराए गए विकास कार्यों की गुणवत्ता और मानकों की जांच के लिए बुधवार को तीन सदस्यीय टीम ने पांच गांवों का निरीक्षण किया। इस दौरान पिपरा दुर्गानगर में इंटरलॉकिंग सड़क की चौड़ाई मानक के अनुरूप नहीं मिलने पर टीम ने नाराजगी जताई। वहीं, नगई गांव में पक्की नाली पर गोबर के उपले रखे मिलने पर ग्रामीणों को नियमित सफाई बनाए रखने की हिदायत दी।
विज्ञापन


प्रभारी बीडीओ शिवांश सुभाष जांगड़े की अध्यक्षता में गठित टीम में प्रांतीय रक्षक दल के ब्लॉक अधिकारी ज्ञान तिवारी, तकनीकी सहायक रमेश चंद्र साहू और ग्राम सचिव शामिल रहे। टीम ने सबसे पहले पिपरा दुर्गानगर में राजकरण के घर से मंदिर होते हुए तुलाराम के घर तक मनरेगा से कराए गए 100 मीटर लंबे इंटरलॉकिंग कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क की चौड़ाई कम मिलने पर टीम ने नाराजगी जताई और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इसके बाद टीम ने नगई गांव में बैजनाथ के घर से प्रधान थानेश्वर यादव के घर होते हुए बैजनाथ के घर तक बनी पक्की नाली का निरीक्षण किया। नाली पर गोबर के उपलों का ढेर लगा मिलने पर टीम ने नाराजगी जताई और ग्रामीणों को नाली की नियमित सफाई रखने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने लेबुढ़वा भोजपुर में मुख्य मार्ग से चिनगुद के घर होते हुए रामकुमार के घर तक कराए गए इंटरलॉकिंग कार्य की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों की जांच की। इस दौरान ग्रामीणों से बातचीत कर कार्य से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली और कमियों को दूर कराने के निर्देश दिए।


इसके बाद छपिया सुखरामपुर और जनकपुर में मनरेगा से कराए गए विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान पिपरा दुर्गानगर के प्रधान नीरज कुमार, नगई के प्रधान प्रतिनिधि थानेश्वर यादव, रोजगार सेवक महेश वर्मा, लेबुढ़वा भोजपुर के प्रधान रामदीन वर्मा, जनकपुर के प्रधान सगीर और छपिया सुखरामपुर के प्रधान रामकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed