{"_id":"656cb7117bf8af22cf0a49f3","slug":"881-students-left-vidya-gyan-entrance-exam-balrampur-news-c-99-1-slko1019-4996-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 881 छात्रों ने छोड़ी विद्या ज्ञान प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 881 छात्रों ने छोड़ी विद्या ज्ञान प्रवेश परीक्षा
Sun, 03 Dec 2023 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 03 Dec 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के एमपीपी इंटर कॉलेज में परीक्षार्थियों की जांच करते शिक्षक।
बलरामपुर। जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर रविवार को विद्या ज्ञान प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई। जिसमें पंजीकृत 1,530 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 640 शामिल हुए। जबकि 881 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा को सकुशल व नकलविहीन संपन्न कराने के लिए कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई थी।
परीक्षा प्रभारी प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि एमपीपी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में पंजीकृत 303 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 110 ने परीक्षा दी। 193 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में पंजीकृत 308 में से 133 ने परीक्षा और 175 अनुपस्थित रहे। केंद्र प्रभारी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए कक्ष निरीक्षकों ने भ्रमणशील रहकर परीक्षार्थियों की निगरानी की। गेट पर सघन जांच के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया।
डीएवी इंटर कॉलेज में प्रथम पाली में 279 पंजीकृत छात्रों में से 124 उपस्थित रहें। जबकि 155 ने परीक्षा छोड़ दी। द्वितीय पाली में 276 छात्रों में से 121 छात्र उपस्थित रहे। 155 छात्रों ने परीक्षा छोड़ी। भगवती आदर्श इंटर कॉलेज में आयोजित परीक्षा में पंजीकृत 185 छात्रों के सापेक्ष 78 ने परीक्षा दी। जबकि 107 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में पंजीकृत 182 में से 86 छात्रों ने ही परीक्षा दी। 96 छात्र अनुपस्थित रहे।