फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   स्कूल परिसर से ही सहायक शिक्षिका का अपहरण

स्कूल परिसर से ही सहायक शिक्षिका का अपहरण

Tue, 02 Apr 2019 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
स्कूल परिसर से ही सहायक शिक्षिका का अपहरण
स्कूल परिसर से ही सहायक शिक्षिका का अपहरण
विज्ञापन


बलरामपुर। स्कूल में शिक्षण कार्य कर रही शिक्षिका को चार बदमाशों ने दिन दहाड़े अपहरण कर लिया। बदमाश शिक्षिका को मारपीट कर एसयूवी में लाद ले गए हैं। मौके पर पहुंचे बेसिक शिक्षा विभाग व पुलिस के अफसर मामले की जांच में जुट गए हैं।

बदमाशों ने स्कूल में खुद को सीबीआई अफसर बताया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के संबंध में अहम सुराग मिले हैं। शीघ्र ही शिक्षिका को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


बीएसए हरिहर प्रसाद ने बताया कि मूलरूप से जनपद मैनपुरी निवासी अविवाहिता शिक्षिका प्राथमिक विद्यालय में तैनात है। मंगलवार करीब एक बजे गाड़ी से दो पुरुष व दो महिला स्कूल में पहुंचे। इन लोगों ने स्कूल में मौजूद शिक्षिका का नाम पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाम बताते ही इन लोगों ने पहले उसको मारा पीटा और फिर उसे गाड़ी में लादकर उठा ले गए। इस बात की गवाही स्कूली बच्चे, रसोईया व शिक्षामित्र भी दे रहे हैं। बच्चे यह भी बता रहे हैं कि बदमाशों ने खुद को सीबीआई टीम का अफसर बताया।


शिक्षिका का मोबाइल बंद है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एएसपी अरविंद मिश्रा दलबल के साथ पहुंच गए। एएसपी ने बताया कि शिक्षिका के अपहरण के संबंध में छानबीन की जा रही है। मामले में अहम सुराग मिले हैं। शीघ्र ही शिक्षिका की बरामदगी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed