{"_id":"60045ee28ebc3e32c1339ab3","slug":"7091-corona-warriors-will-soon-get-vaccine-balrampur-news-lko5603417135","type":"story","status":"publish","title_hn":"7091 कोरोना वारियर्स को जल्द लगेगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7091 कोरोना वारियर्स को जल्द लगेगा टीका
विज्ञापन
बलरामपुर। कोरोना टीकाकरण के पहले दिन 16 जनवरी को जिले के तीन अस्पतालों में 262 कोरोना वारियर्स को मंगल टीका लगाया गया था। टीका लगवाने सभी कर्मचारियों को इससे कोई समस्या नहीं हुई है। सभी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। पहले चरण में टीकाकरण के लिए चयनित शेष 7091 कर्मचारी का टीकाकरण 22 जनवरी से शुरू होने की संभावना है। स्वास्थ्य विभाग शासन की गाइड लाइन का इंतजार कर रहा है।
डिप्टी सीएमओ व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि पहले चरण में टीकाकरण के लिए जिले में 7353 डॉक्टर, चिकित्सा कर्मी, आशा एवं फ्रंट लाइन वर्कर का चयन किया गया था। शनिवार से शुरू हुए अभियान के पहले दिन जिले के तीन स्थलों पर 300 लोगों को टीकाकरण के बुलाया गया था। इनमें से 262 लोगों को टीका लगाया गया है। 38 गर्भवती व धात्री महिला और बीमार लोगों का टीकाकरण नहीं हो सका।
पहले चरण में चयनित शेष 7091 कर्मचारियों का टीकाकरण भी 22 जनवरी से शुरू होने की संभावना है। इस संबंध में शासन की तरफ से अभी कोई गाइड लाइन प्राप्त नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग अपने स्तर से टीकाकरण की तैयारी में जुटा है। जिले में टीकाकरण के लिए 14 कोल्ड चेन पूरी तरह तैयार हैं। कोल्ड चेन में वैक्सीन की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
इसकी 24 घंटे निगरानी की जा रही है। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि पहले दिन जिन लोगों को टीका लगाया गया है, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लगातार उनकी निगरानी कर रहे है। अभी तक किसी को कोई समस्या नहीं हुई है। सभी लोग स्वस्थ है। टीका लगवाने वालों में काफी उत्साह देखा गया है। टीका लगवाने के बाद लोगों ने बताया कि अब कोरोना जैसी महामारी से लड़ने के लिए हमारे पास मंगल टीका आ गया है
बिना डरे जीवन की सुरक्षा के लिए लगवाएं टीका
कोरोना की रोकथाम के लिए जो टीका लगाया गया है वह पूरी तरह सुरक्षित है। टीका लगवाने में किसी भी तरह का संशय न करें। बिना किसी डर के जीवन की सुरक्षा के लिए कोरोना का टीका लगवाएं। हमें टीका लगने के बाद कोई दिक्कत नहीं हुई है। रवि फ
कोरोना के खात्मे के लिए देश भर में टीकाकरण शुरू हो चुका है इसलिए अब लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। कोरोना को अब जड़ से मिटाने के लिए हम सभी को टीका लगवाना होगा। टीका लगने के बाद हमें कोई दिक्कत नहीं महसूस हो रही है। - विजय पाल
टीका लगने के बाद अब महसूस होने लगा है कि कोरोना से मुक्ति मिल जाएगी। टीका लगवाते समय जो डर था वह पूरी तरह समाप्त हो गया है। टीका लगवाने के बाद मुझमें कोई भी नकारात्मक प्रभाव नहीं दिखा है।
लोगों को इससे घबराना नहीं चाहिए। - डॉ. राजेंद्र बहादुर श्रीवास्तव
शुरुआती दिनों में कोरोना से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा। कोरोना के खिलाफ जंग में स्वास्थ्य विभाग के साथ तमाम अन्य विभाग एवं स्वयंसेवी संगठनों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अब टीकाकरण शुरू होने से कोरोना के खिलाफ जंग में जीत निश्चित है। - रामप्रीत