फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   61 gram panchayats will get Rs 2.44 crore for CSC rooms

Balrampur News: सीएससी कक्ष के लिए 61 ग्राम पंचायतों को मिलेंगे 2.44 करोड़

Sat, 16 Dec 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 16 Dec 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
61 gram panchayats will get Rs 2.44 crore for CSC rooms
बलरामपुर। ग्राम पंचायतों के सचिवालयों में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालन के लिए एक अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए ग्राम पंचायतों को चार लाख रुपये की धनराशि का बजट अलग से मिलेगा। योजना के प्रथम चरण में जिले में 61 ग्राम पंचायतों में जन सेवा केंद्र की स्थापना के लिए 2.44 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

आम जन मानस को तमाम सरकारी योजनाओं व आवश्यक सेवाओं को पहुंचाने के उद्देश्य से प्रत्येक ग्राम पंचायत में चार-चार लाख रुपये के सरकारी निवेश से जन सेवा केंद्र खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन केंद्रों के संचालन से ग्रामीणों को ब्लाक मुख्यालय व तहसील मुख्यालय की तरह खसरा खतौनी, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, बिजली बिल सहित तमाम ऑन लाइन सुविधाओं का लाभ गांव में ही मिल सकेगा। इससे पंचायत की आय भी बढ़ेगी। इसके निर्माण पर होने वाले खर्च का वहन प्रदेश सरकार करेगी। जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया उपाध्याय ने बताया कि इसके लिए जिले के बेहतर स्थिति वाले केंद्रों की पहचान कर संबंधित ब्लाॅक के खंड विकास अधिकारी से डाटा उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


- अधिक आबादी वाले पंचायत भवन को प्राथमिकता दी जाएगी।
- जिस गांव में पंचायत सचिवालय मुख्य रास्ते पर होगा।
- जिस पंचायत भवन में कम से कम आठ छोटे-बड़े कमरे होंगे।
- जिस पंचायत भवन का निर्माण वर्ष 2016 के बाद हुआ होगा।
- जिस पंचायत भवन में बिजली व इंटरनेट की सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed