फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   6.27 lakh recovered in four camps

चार स्थानों के शिविर में 6.27 लाख की हुई वसूली.

Wed, 01 Sep 2021 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
6.27 lakh recovered in four camps
बलरामपुर। बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए बुधवार को जिले के चार स्थानों पर शिविर लगाए गए। शिविर में मौजूद बिजली विभाग के अफसरों व कर्मियों ने 6.27 लाख रुपये के बकाया बिजली बिल की वसूली की। जिले के 14.68 लाख के 41 बकायादारों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए है। बकाया बिल का भुगतान करने के बाद बिजली कनेक्शन देने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

एक्सईएन पावर कारपोरेशन बलरामपुर बाल कृष्ण ने बताया कि मुख्य अभियंता देवीपाटन क्षेत्र ने वर्चुअल बैठक के दौरान बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए शिविर लगाने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता ललित कुमार के निर्देशन में बिलिंग गुणवत्ता/राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए 33/11 केेवी विद्युत उपकेंद्रों से संबंधित अधिक लाइन हानि वाले क्षेत्रों में सितंबर माह के प्रथम बुधवार को विद्युत समाधान शिविर लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र बलरामपुर टाउन में उप खंडीय अधिकारी इंजीनियर योगेश कुमार सिंह व अवर अभियंता प्रियदर्शी तिवारी की देखरेख में कैंप लगाया गया। विद्युत बिल से संबंधित आठ और मीटर से संबंधित छह समस्याएं मौके पर निस्तारित की गई। 9.69 लाख के 15 बकायादारों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। 2.86 लाख की वसूली गई।
ग्राम दीनानगर में उप खंडीय अधिकारी इंजीनियर प्रेमचंद और अवर अभियंता इंजीनियर जय प्रकाश पाल ने कैंप में आने वाले छह बिल व चार मीटर से संबंधित समस्याओं का निस्तारण कराया।
3.13 लाख के 18 बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटकर 1.02 लाख की वसूली की गई। ग्राम रमईडीह में उप खंडीय अधिकारी इंजीनियर मोहम्मद अकील व अवर अभियंता व जय प्रकाश पाल ने चार बिल से और एक मीटर से संबंधित समस्या का निस्तारण कराया।

1.86 लाख के आठ बकायादारों के बिजली कनेक्शन काटे गए और 89 हजार रुपये की वसूली की गई। उप खंडीय अधिकारी विमलेंद्र श्रीवास्तव ने तुलसीपुर के ग्राम रमवापुर में मेगा कैंप लगाया। 150 उपभोक्ताओं से डेढ़ लाख रुपये की वसूली की गई और समस्याओं का निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed