{"_id":"5c12a56d42c7925d4425062f","slug":"51544725869-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 2.69 लाख बच्चों को लगा मिजल्स रुबेला का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 2.69 लाख बच्चों को लगा मिजल्स रुबेला का टीका
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। जिले में 17 दिनों के अंदर 2.69 लाख बच्चों को मिजिल्स-रुबेला का टीका लगवाया जा चुका है। एमआर टीकाकरण होने के बाद बच्चों को दस्त, निमोनिया, जन्मजात दिल की बीमारी, मानसिक मंदता, अंधापन और बहरापन जैसी कई गंभीर बीमारियों से छुटकारा मिल जाएगा।
डीएम कृष्णा करुणेश ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एमआर टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए नौ माह से 15 साल तक जिले के सभी बच्चों का हर हाल में टीकाकरण कराएं।
एमआर टीकाकरण में सहयोग न करने वाले स्कूलों व मदरसों के खिलाफ डीएम ने डीआईओएस एमके कन्नौजिया, बीएस हरिहर प्रसाद को कड़ी कार्रवाई करने तथा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को मदरसों की मान्यताएं समाप्त करने का कड़ा निर्देश दिया। डीएम ने लोगों से अपील की कि अपने बच्चों का गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए निडर होकर एमआर का टीका लगवाएं।
विज्ञापन
अपर सीएमओ डॉ. जयंत कुमार ने कहा कि जिले में नौ माह से 15 साल तक के आठ लाख 21 हजार 614 के सापेक्ष 26 नवंबर से अब तक दो लाख 68 हजार 428 बच्चों को एमआर टीका लगवाया जा चुका है। सीडीओ कृत्तिका ज्योत्स्ना ने भी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।