फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   46.41 crores received, STP construction will speed up

Balrampur News: 46.41 करोड़ मिले, एसटीपी निर्माण में आएगी तेजी

Sat, 01 Mar 2025 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
46.41 crores received, STP construction will speed up
बलरामपुर में बना एसटीपी प्लांट।-संवाद
बलरामपुर। सीवेज सिस्टम के लिए दूसरी किस्त के रूप में 46.41 करोड़ रुपये बजट मिला है। 123.76 करोड़ रुपये की इस परियोजना में अब तक 77.35 करोड़ रुपये मिले थे, जो खर्च किया जा चुके हैं। दूसरी किस्त मिलने से निर्माण में तेजी आएगी। परियोजना का काम पूरा होने से नगर की एक लाख आबादी को सुविधा होगी।
विज्ञापन




प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम से बलरामपुर शहर में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण कराने के लिए वर्ष 2018-19 में जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से प्रस्ताव तैयार कराकर शासन को भेजा गया था, जिसे मंजूरी मिली थी। शासन ने 23 फरवरी 2021 को प्रथम फेज में प्लांट निर्माण पर 123.76 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की। कार्यदायी संस्था जल निगम नगरीय को निर्माण का जिम्मा मिला। संस्था को अब तक 77.35 करोड़ रुपये दिए गए। कार्यदायी संस्था ने पूरा बजट खर्च कर दिया है। कार्यदायी संस्था ने 98 प्रतिशत एसटीपी निर्माण व 19.50 किलोमीटर लंबाई में सीवर लाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया है। पहले फेज का काम पूरा कराने के लिए कार्यदायी संस्था को 46.41 करोड़ रुपये मिलने का इंतजार था, जिसे शासन से जारी किया गया है। एक्सईएन जल निगम नगरीय राजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि बाकी बजट मिलने से परियोजना का निर्माण जल्द पूरा हो जाएगा। सीवेज सिस्टम भी जल्द पूरा कराया जाएगा। 31 दिसंबर 2025 तक परियोजना पूरी करके नगर पालिका बलरामपुर को हैंडओवर करना है। (संवाद)
विज्ञापन








नगरवासियों को गंदगी से मिलेगी निजात



बलरामपुर नगर में सीवेज सिस्टम व एसटीपी निर्माण से नगर के सभी 25 वार्डाें की 91 हजार आबादी को कचरे से निजात मिलेगी। ठोस व तरल कचरा का प्रयोग करने के लिए प्लांट में ट्रीटमेंट होगा, इससे सुआंव नाले में शहर का गंदा पानी नहीं गिरेगा, और सुआंव नाले का जीर्णोद्धार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन








बजट मिलने से काम में आएगी तेजी

नगर में बन रहे सीवेज सिस्टम व एसटीपी निर्माण की प्रगति रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। कार्यदायी संस्था को शेष बजट दिलाने के लिए जिला स्तरीय समिति के माध्यम से शासन को प्रस्ताव भी भेजा गया था। शासन ने दूसरी किस्त जारी की है। कार्यदायी संस्था को निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।

-पवन अग्रवाल, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed