फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   45 most backward villages will be selected in the aspirational scheme

Balrampur News: आकांक्षी योजना में चयनित होंगे 45 अति पिछड़े गांव

Wed, 04 Oct 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 04 Oct 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
45 most backward villages will be selected in the aspirational scheme
बलरामपुर। आकांक्षी जनपद की तर्ज पर अब जिले में आकांक्षी गांवों का चयन किया जाएगा। मूलभूत सुविधाओं से वंचित व विकास की दौड़ में पिछड़े इन चयनित गांवों में विकास का आधारभूत ढांचा विकसित होगा। जिले में चयनित ऐसे 45 आकांक्षी गांवों को प्राथमिकता के आधार पर सरकारी योजनाओं से संतृप्त कर नागरिक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। योजना में प्रत्येक ब्लॉक से न्यूनतम पांच-पांच गांवों को चयनित किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन व विकास विभाग ने कार्य योजना तैयार की है।
विज्ञापन

नीति आयोग की तरफ से वर्ष 2018 में आकांक्षी जनपद कार्यक्रम की शुरूआत की गई थी। नीति आयोग ने स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और जल संसाधन, वित्तीय समावेशन कौशल विकास व आधारभूत संरचना आदि क्षेत्रों में विकास की दौड़ में पिछड़े जिलों को आंकाक्षी जिले की श्रेणी में रखा था। नीति आयोग के आकांक्षी जनपद की सूची में बलरामपुर जिला भी शामिल है। अब आकांक्षी जनपद की तर्ज पर जिला प्रशासन की तरफ से आकांक्षी गांवों का चयन होगा। मूलभूत सुविधाओं से वंचित गांवों को इस श्रेणी में रखा जाएगा। ताकि वहां नागरिक सुविधाओं का विस्तार करते हुए उन्हें जनकल्याणकारी योजनाओं से संतृप्त कर विकसित गांव की श्रेणी लाया जा सके।
विज्ञापन

इस योजना के लिए जिले के नौ ब्लॉकों में 45 गांवों का चयन होगा। इसके तहत बलरामपुर, हरैया सतघरवा , तुलसीपुर, पचपेड़वा, गैसड़ी, उतरौला, श्रीदत्तगंज, गैड़ासबुजुर्ग व रेहरा बाजार ब्लॉक में मूलभूत सुविधाओं से वंचित पांच-पांच गांवों शामिल होंगे। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी के दिशा निर्देशन में एक विस्तृत कार्य योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि चिन्हित गांवों में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि व जल संसाधन व अन्य क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को विकसित किया जाएगा। इन गांवों को सरकार के स्तर पर संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से संतृप्त कर विकसित गांव की श्रेणी में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed