फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   40 newly appointed teachers given training to teach

40 नवनियुक्त शिक्षकों को दी पढ़ाने की ट्रेनिंग

Thu, 26 Nov 2020 10:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
40 newly appointed teachers given training to teach
बलरामपुर। उप शिक्षा निदेशक/डायट प्राचार्य विनय मोहन वन की अध्यक्षता में बीते दिन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में नवनियुक्त शिक्षकों की दो दिवसीय ट्रेनिंग कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। नवनियुक्त शिक्षकों को विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए ट्रेनिंग दी गई। दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में नवनियुक्त शिक्षकों को पढ़ाने का तरीका सिखाया जाएगा।
विज्ञापन

डायट प्राचार्य व बीएसए डॉ. रामचंद्र ने सभी नवनियुक्त शिक्षकों का परिचय प्राप्त किया। शिक्षा क्षेत्र सदर, श्रीदत्तगंज, उतरौला, रेहरा बाजार, गेड़ास बुजुर्ग व गैसड़ी के 40 नवनियुक्त शिक्षकों ने दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

डायट प्राचार्य ने बताया कि 31 हजार भर्ती प्रक्रिया के तहत जिले में 81 शिक्षकों की तैनाती की गई है। बाकी बचे 41 नवनियुक्त शिक्षकों को भी दो दिवसीय ट्रेनिंग दी जाएगी। सभी शिक्षकों को प्रेरणा लक्ष्य, प्रेरणा तालिका, प्रेरणा सूची, ई-पाठशाला व प्रिंटरिच इंवायरमेंट के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायट की वरिष्ठ प्रवक्ता वर्चस्विनी जौहरी व डीसी मोहित देव त्रिपाठी ने भी नवनियुक्त शिक्षकों को पढ़ाने का तरीका बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed