फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   बैंकों में हड़ताल से पांच अरब का लेनदेन हुआ प्रभावित

बैंकों में हड़ताल से पांच अरब का लेनदेन हुआ प्रभावित

Thu, 27 Dec 2018 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
बैंकों में हड़ताल से पांच अरब का लेनदेन हुआ प्रभावित
बैंकों में हड़ताल से पांच अरब का लेनदेन प्रभावित
विज्ञापन


बलरामपुर। जिले के 145 बैंक शाखाओं में हड़ताल के चलते पांच अरब रुपये से अधिक का कारोबार ठप रहा। जिले के सभी बैंकों के अफसरों व कर्मियों ने मांगों को लेकर वीर विनय चौराहे पर प्रदर्शन कर विरोध जताया।

जिले के सभी बैंक शाखाओं में हड़ताल के चलते दिन भर ताला लटकता रहा है। बैंकों में कामकाज न होने के चलते ग्राहकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अफसरों व कर्मियों ने प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री व आरबीआई गवर्नर को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन


एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने मांग किया कि नवंबर 2017 से लंबित वेतन समझौते को लागू किया जाए। बैंकों के विलयीकरण व निजीकरण के निर्णय को वापस लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेंशन पुनरीक्षण एवं बैंक कर्मियों पर हमले आदि के मामले में प्रभावी कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन के बाद बैंक संगठनों की तरफ से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री व आरबीआई गवर्नर को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया।
जिले के सभी 145 बैंक शाखाओं में दिन भर ताला लटकने के चलते तीन लाख से अधिक ग्राहकों को बैरंग लौटना पड़ा। बातचीत के दौरान बैंक ग्राहक पुष्पा, सुंदर प्रसाद, दिलबहार व रजा आदि ने बताया कि उन्हें पैसे की सख्त जरुरत थी लेकिन हड़ताल के चलते पैसा नहीं मिल सका। पैसा जमा करने वाले तमाम ग्राहकों को भी बैंकों से बैरंग लौटना पड़ा।



-यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस, ऑल इंडिया बैंक आफिसर्स एसोसिएशन व अन्य बैंक संगठनों की तरफ से एक दिवसीय हड़ताल किया गया था। हड़ताल में जिले के सभी बैंक शाखाओं के अफसरों व कर्मियों ने लामबंद होकर धरना-प्रदर्शन में प्रतिभाग किया है।


बैंकों में हड़ताल के चलते करीब पांच अरब रुपये का लेनदेन ठप रहा है। ग्राहकों के लिए जिले के सभी एटीएम में एजेंसियों की तरफ से पैसों की व्यवस्थाएं कराई गई है।

डा. एनआर विशनोई, एलडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed