Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   31.33 thousand MT wheat procured in quarter to two months

सवा दो माह में 31.33 हजार एमटी गेहूं की हुई खरीद

Wed, 09 Jun 2021 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
31.33 thousand MT wheat procured in quarter to two months
बलरामपुर। जिले के 53 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीदारी की जा रही है। जिले में नौ जून तक 31.33 हजार एमटी गेहूं की खरीद की जा चुकी है। जिले के 6195 किसानों से 6187.52 लाख में गेहूं खरीद कर क्रय एजेंसियों ने 5891 किसानों को 5508.55 लाख रुपये का आरटीजीएस के माध्यम से उनके बैंक खातों में भुगतान कर दिया है।
विज्ञापन

बाकी बचे 304 किसानों के 678.97 लाख रुपये के भुगतान की प्रक्रिया गतिमान है। गेहूं खरीद की प्रक्रिया पूरी होने में अब सिर्फ छह दिन बचे हैं। गेहूं खरीदने वाले सभी क्रय केंद्र 15 जून के बाद बंद कर दिए जाएंगे। बारिश के कारण जिले में कहीं भी गेहूं भीगकर खराब होने की घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन

रबी क्रय वर्ष 2020-21 में जिले के पांच क्रय एजेंसियों ने एक अप्रैल से नौ जून तक 1975 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 6195 किसानों से 6187.52 लाख रुपये में 31329.23 एमटी गेहूं खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी क्रय एजेंसियों ने 5891 किसानों को 5508.55 लाख रुपये का भुगतान कर दिया है। बाकी बचे 304 किसानों को 678.97 लाख रुपये का भुगतान एजेंसियों को करना है।
एक जून से पहले पांच क्रय एजेंसियों के 54 केंद्रों पर गेहूं की खरीद हुई। कोरोना महामारी के चलते एक क्रय केंद्र का संचालन बंद कर दिया गया। वहां के कर्मचारियों को गेहूं उतारने के लिए लगा दिया गया।
जिले में अब तक खाद्य विभाग ने 13 क्रय केंद्रों पर 1415 किसानों से 1183.057 लाख रुपये में 5990.160 एमटी गेहूं खरीदा और 1315 किसानों को 1032.770 लाख रुपये का भुगतान कर दिया है। बाकी बचे 100 किसानों को 150.287 लाख रुपये का भुगतान करना है।
पीसीएफ ने 20 क्रय केंद्रों पर 2552 किसानों से 2359.404 लाख रुपये में 11946.349 एमटी गेहूं खरीद कर 2128 किसानों को 2012.130 लाख रुपये का भुगतान कर दिया है। बाकी बचे 124 किसानों को 347.274 लाख रुपये का भुगतान क्रए एजेंसी को करना है।
यूपीएसएस ने 19 क्रय केंद्रों पर 2389 किसानों से 2512.402 लाख रुपये में 12721.024 एमटी गेहूं की खरीद कर ली है। क्रय एजेंसी ने 2325 किसानों को 2345.470 लाख रुपये भुगतान कर दिया है। बाकी बचे 64 किसानों को 166.932 लाख रुपये का भुगतान करना है।
भारतीय खाद्य निगम ने एक जून से पहले सिर्फ एक क्रय केंद्र पर 45 किसानों से 52.762 लाख रुपये का गेहूं खरीदकर समस्त भुगतान करके केंद्र का संचालन भी बंद कर दिया है। मंडी समिति ने सिफ एक क्रय केंद्र पर 94 किसानों से 79.899 लाख रुपये में 404.550 एमटी गेहूं खरीदकर 78 किसानों को 65.420 लाख रुपये का भुगतान कर दिया है।

16 किसानों को 14.479 लाख रुपये का भुगतान अवशेष है। डिप्टी आरएमओ नरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि 80 प्रतिशत खरीदा गया गेहूं एफसीआई को दे दिया गया है। जिले में बारिश से गेहूं भीगने की कोई घटना नहीं हुई है। बरसात के मौसम में किसानों को केंद्रों पर लाने वाले गेहूं को स्वयं सुरक्षित रखने का सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed