{"_id":"6500ad7c79644eb66d04ab68","slug":"30-acres-of-land-earmarked-for-medical-college-balrampur-news-c-99-1-slko1018-2649-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: मेडिकल कॉलेज के लिए 30 एकड़ जमीन तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: मेडिकल कॉलेज के लिए 30 एकड़ जमीन तय
Tue, 12 Sep 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 12 Sep 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए गोंडा रोड स्थिति पुलिस लाइन के समीप 30 एकड़ जमीन को चिह्नित किया गया है। इसके साथ ही केजीएमयू सेटेलाइट सेंटर के संचालन की प्रक्रिया भी शासन स्तर से पूरी करा ली गई है। इसका संचालन जल्द ही शुरू होने से बेहतर इलाज सुविधा का फायदा शहरवासियों को मिलेगा।
डीएम अरविंद सिंह के निर्देशन में नियमित तौर पर इन दोनों ही प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन की निगरानी में प्रशासनिक टीम जुटी है। इसके चलते ही बीते दिनों प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा अनिल कुमार एवं प्रमुख सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सेटेलाइट सेंटर का निरीक्षण भी किया था। इस दौरान सेटेलाइट सेंटर एवं कंबाइंड हॉस्पिटल को जोड़कर 450 बेड के अस्पताल का दावा भी प्रशासन ने किया था। साथ ही केजीएमयू सेटेलाइट सेंटर को मेडिकल कॉलेज के रूप में उच्चीकृत किए जाने के लिए पुलिस लाइन के समीप 30 एकड़ जमीन भी चिन्हित करने की जानकारी शासन को दी गई थी। चिन्हित जमीन पर रेजिडेंशियल बिल्डिंग एवं एकेडमिक ब्लॉक का निर्माण दो वर्ष के भीतर पूर्ण किए जाने का लक्ष्य भी तय किया है। जिलाधिकारी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन चिह्नित हो जाने के बाद अब जल्द ही निर्माण कार्य से जुड़ी टेंडर प्रक्रिया के साथ अन्य कार्य शुरू होगा।