{"_id":"6a7cb092a31444450a06e38e","slug":"200-young-entrepreneurs-to-become-skilled-in-pulse-packaging-and-branding-balrampur-news-c-99-1-brp1003-153158-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: दाल की पैकेजिंग व ब्रांडिंग में दक्ष होंगे 200 युवा उद्यमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: दाल की पैकेजिंग व ब्रांडिंग में दक्ष होंगे 200 युवा उद्यमी
Wed, 12 Aug 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के तहत जिले में मसूर दाल की पैकेजिंग और ब्रांडिंग के लिए 200 युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। उद्योग विभाग की ओर से चयनित युवाओं को 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। प्रशिक्षण के बाद युवाओं को आधुनिक टूलकिट और प्रोत्साहन राशि भी उपलब्ध कराई जाएगी।
ओडीओपी योजना के तहत बलरामपुर में मसूर दाल को चयनित उत्पाद बनाया गया है। दाल की पैकेजिंग, गुणवत्ता सुधार और ब्रांडिंग के क्षेत्र में युवाओं को दक्ष बनाने के लिए इस वर्ष 200 उद्यमी तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं।
उपायुक्त उद्योग रवि कुमार शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को आधुनिक टूलकिट प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें 2000 रुपये का मानदेय भी दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। शिक्षित और अशिक्षित दोनों वर्ग के युवा इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आवेदन प्राप्त होने के बाद साक्षात्कार के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। योजना का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।