फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   200 bigha crops got submerged in water due to canal breach

Balrampur News: नहर कटने से 200 बीघे फसल पानी में डूबी

Sat, 15 Mar 2025 09:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Mar 2025 09:10 PM IST
विज्ञापन
200 bigha crops got submerged in water due to canal breach
बलरामपुर के कंदौला गांव के पास खेत में भरा पानी।-संवाद
महाराजगंज तराई (बलरामपुर)। तुलसीपुर ब्लॉक के कंदौला गांव के पास शुक्रवार को नहर कटने से दो गांवों की फसलें बर्बाद हो गईं। किसानों की करीब 200 बीघे में लगी मसूर, सरसों, मटर, चना व गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। शनिवार को भी खेतों में पानी फैलता रहा। किसानों ने नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

किसान नारायण, अर्जुन, विश्राम, बेचूदयाल, नान्हू, मनोहरलाल, रामशंकर, विष्णु व ओंकार आदि के खेतों में पानी भरने से काफी नुकसान हुआ है। किसानों ने बताया कि तुलसीपुर ब्लॉक के ग्राम बदलपुर और कंदैला में राप्ती नहर की माइनर शाखा बदलपुर में पानी छोड़ा गया था। नहर का बंधा जर्जर होने से माइनर कट गई।
विज्ञापन

दोनों गांवों की लगभग 200 बीघे में खड़ी फसल जलमग्न हो गई। खेताें में पानी भरने से मसूर, सरसों, मटर, चना व गेहूं का नुकसान हुआ है। किसानों का आरोप है की नहर मरम्मत के नाम पर लापरवाही की गई है, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना करना पड़ रहा है। अधिशासी अभियंता नहर विभाग दिनेश कुमार ने बताया कि नहर कटने की जानकारी होने पर जांच कराई गई है। प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा और नहर की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed