{"_id":"64e6504cd1c53453270b8858","slug":"19-nominations-of-four-village-head-posts-valid-return-today-balrampur-news-c-99-1-brp1003-2108-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: चार ग्राम प्रधान पदों के 19 नामांकन वैध, वापसी आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: चार ग्राम प्रधान पदों के 19 नामांकन वैध, वापसी आज
Thu, 24 Aug 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 24 Aug 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। पंचायत उपचुनाव में तीन ब्लॉकों में चार ग्राम प्रधान पदों के लिए 19 उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच बुधवार को हुई। सभी के नामांकन वैध मिले हैं। वहीं, क्षेत्र पंचायत के तीन पदों के लिए हुए चारों नामांकन जांच में सही मिले। बृहस्पतिवार को नाम वापसी के बाद उपचुनाव की तस्वीर साफ हो जाएगी।
इसके साथ ही एक ग्राम प्रधान व दो क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के निर्विरोध निर्वाचन भी तय हो जाएगा। गैसड़ी ब्लॉक के दुर्गानगर गांव में प्रधान पद के लिए पांच उम्मीदवारों के नामांकन, श्रीदत्तगंज के बलहा गांव में एक, हरैया सतघरवा ब्लॉक के देवपुरा गांव में सात व हाथीगर्दा गांव में छह उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध मिला है।
सदर ब्लॉक के सोनार में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए दो, तुलसीपुर के सुदर्शनजोत ग्राम व रेहरा बाजार ब्लॉक के महुआ में एक-एक नामांकन सही मिले हैं। इन सभी पदों पर छह सितंबर को मतदान और आठ सितंबर को मतगणना होगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को नाम वापसी के बाद चुनाव चिन्ह का आवंटन कर चुनाव कराने की तैयारी शुरू कर दी जाएगी।