फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   1859 Front line workers get vaccinated

1859 फ्रंट लाइन वर्करों ने लगवाया कोविशील्ड टीका

Thu, 11 Feb 2021 09:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
1859 Front line workers get vaccinated
बलरामपुर। कोरोना वैश्विक महामारी के खिलाफ गुरुवार को जिले के 7 अस्पतालों में 16 टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। जिला संयुक्त चिकित्सालय, जिला मेमोरियल चिकित्सालय, एसएसबी मुख्यालय एवं पुलिस लाइन के अतिरिक्त अन्य तीन स्थानों पर 107.46 प्रतिशत फ्रंट लाइन वर्करों का टीकाकरण किया गया। इन स्थानों पर 1730 लक्ष्य के सापेक्ष 1859 फ्रंट लाइन वर्करों को टीका लगाया गया। टीकाकरण की सफलता के लिए सीएमओ सहित सभी नोडल अधिकारी टीकाकरण सत्र की निगरानी में पूरे दिन जुटे रहे।
विज्ञापन

जिला मेमोरियल चिकित्सालय में टीकाकरण सत्र का शुभारंभ सुबह नौ बजे मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने किया। यहां 280 के सापेक्ष 241 फ्रंट लाइन वर्करों को टीका लगाया गया। जिला संयुक्त चिकित्सालय में सत्र का शुभारंभ सीएमएस डॉ. नानक सरन एवं बीएसए डॉ. रामचंद्र ने कराया। यहां 150 लक्ष्य के सापेक्ष 160 लोगों को टीका लगाया गया जिनमें 13 महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में जिला कार्यक्रम प्रबंधक शिवेंद्र मणि त्रिपाठी एवं नायब तहसीलदार अंकुर यादव ने टीकाकरण की शुरुआत की। यहां 260 लक्ष्य के सापेक्ष 252 पुलिस कर्मियों को टीका लगाया गया। एसएसबी मुख्यालय पर टीकाकरण की शुरुआत डिप्टी सीएमओ डॉ. अरुण कुमार एवं एबीएसए धनीराम वर्मा ने कराई। यहां 400 के सापेक्ष 419 एसएसबी जवानों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईशावास्यम इंटर कॉलेज तुलसीपुर में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. संजीवन लाल एवं बीडीओ राजेश कुमार ने टीकाकरण का शुभारंभ कराया। यहां 233 के सापेक्ष 311 फ्रंट लाइन वर्करों को टीका लगाया गया। एजी हाशमी इंटर कॉलेज उतरौला में मातृ स्वास्थ्य के जिला परामर्शदाता विनोद कुमार त्रिपाठी एवं बीडीओ दिव्या त्रिपाठी ने टीकाकरण सत्र की शुरुआत कराई। यहां 231 के सापेक्ष 210 फ्रंट लाइन वर्करों का टीकाकरण किया गया।

फजले रहमानिया पचपेड़वा में डिप्टी सीएमओ डॉ. रविनंदन त्रिपाठी एवं बीडीओ अनुज सक्सेना ने टीकाकरण सत्र का शुभारंभ कराया। यहां 176 के सापेक्ष 266 कोरोना योद्धाओं को टीका लगाया गया। सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि जिले में 1730 के सापेक्ष 1859 लोगों को टीका लगाया गया। सभी लोगों की निगरानी की जा रही है। सभी लोग पूरी स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed