{"_id":"5c1bcb07bdec2256e43d1f46","slug":"181545325319-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही बरतने वाले तीन शिक्षकों पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही बरतने वाले तीन शिक्षकों पर गिरी गाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। लापरवाही बरतने वाले तीन शिक्षकों पर गाज गिर गई है। बेसिक शिक्षा महकमा ने तीनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। पद का दुरुपयोग करने के आरोप में शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। बीईओ तुलसीपुर को निलंबित शिक्षकों के खिलाफ जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बीएसए हरिहर प्रसाद ने गुरुवार को बताया कि सदर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पानन कुईयां का 20 दिसंबर को औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्कूल बंद पाया गया। 17 बच्चों के साथ बीएसए ने स्कूल में प्रार्थना कराई। ग्रामवासियों ने शिकायत की कि स्कूल अक्सर बंद रहता है। तीन माह से एमडीएम नहीं बन रहा है। शौचालय खराब है। पेयजल की व्यवस्था नहीं है।
स्कूल की हेडमास्टर पल्लवी पांडेय व शिक्षिका आशा मिश्रा को बिना सूचना के स्कूल से गायब रहने, सक्षम अधिकारी से अनुमति न लेने, पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। हेडमास्टर व शिक्षिका को उसी विद्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। इसी प्रकार से सदर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सिरसिया के हेडमास्टर आलोक पाठक को स्कूल से बिना सूचना के गायब रहने, नवोदय विद्यालय का प्रवेश परीक्षा फार्म न भरवाने, एमडीएम का संचालन न होने आदि के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
आलोक पाठक को पचपेड़वा शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय विशुनपुर टनटनवा से संबद्ध कर दिया गया है। तीनों शिक्षकों के खिलाफ बीईओ तुलसीपुर महेंद्र कुमार को जांच सौंपी गई है। संबद्ध स्कूलों में हेडमास्टरों व शिक्षकों को कार्य करने का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना होगा। प्रमाण पत्र के आधार पर जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।