{"_id":"682de930f29598bdac0321f9","slug":"17-schools-closed-99-teachers-found-absent-balrampur-news-c-99-1-slko1019-126555-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 17 विद्यालय बंद, 99 शिक्षक मिले अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 17 विद्यालय बंद, 99 शिक्षक मिले अनुपस्थित
विज्ञापन
बलरामपुर। प्रेरणा पोर्टल पर ऑनलाइन समीक्षा के दौरान 17 विद्यालय बंद पाए गए। इसके अलावा 21 अप्रैल से 20 मई तक अधिकारियों की जांच में 99 शिक्षक अनुपस्थित मिले। बीएसए ने सभी प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब किया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
बीएसए शुभम शुक्ला ने बताया कि बुधवार को प्रेरणा पोर्टल पर ऑनलाइन समीक्षा के दौरान कंपोजिट विद्यालय हरवंशपुर बंद मिला। उच्च प्राथमिक विद्यालय शेखरपुर व तख्तरवा भी बंद पाया गया। इसके अलावा विशुनापुर नवीन, भैंसहवा, नवाबजोत, पाटेश्वरीनगर, बेला, कैलाशगढ़, चौखड़ा, भुसैलवा, नौबस्ता मुड़िला, फिरोजपुर, बफावां, जमधरा, कंचनपुर व खरदौरा विद्यालय बंद पाया गया।
अप्रैल व मई माह में खंड शिक्षा अधिकारियों व जिला समन्वयकों आदि के निरीक्षण के दौरान 99 प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। इन लोगों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। तीन दिन में संतोषजनक जबाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।