फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   1.65 lakh population yearns for electricity

Balrampur News: 1.65 लाख आबादी बिजली को तरसी

Fri, 30 Aug 2024 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 30 Aug 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
1.65 lakh population yearns for electricity
ट्रांसफार्मर बदलने का काम शुरू, रेहरा बाजार ब्लॉक के 225 मजरों की बिजली गुल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रेहरा बाजार (बलरामपुर)। ट्रांसफार्मर बदलने का काम शुरू किया गया है। इसके कारण बृहस्पतिवार को रेहरा बाजार ब्लॉक के 225 मजरों की बिजली दिन भर गुल रही।
अचलपुर चौधरी विद्युत पॉवर हाउस में पांच एमबीए ट्रांसफार्मर लगा हुआ था, जिससे क्षेत्र के लोगों को बिजली कटौती व लो-वोलटेज की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्रवासी राज कुमार, मनोज, रमेश व कल्लू आदि ने बताया कि इस समस्या का निराकरण कराने के लिए बिजली विभाग में शिकायत की गई।
सादुल्लाहनगर, अचलपुर चौधरी, नेवादा, मद्दौ, मनुवागढ़, विशुनपुर, खरहना, सहजौरा, कोटवादरगाह, देवरिया आदम व दतलूपुर सहित 225 मजरों की करीब 1.65 लाख आबादी को समस्या से निजात दिलाने के लिए विद्युत विभाग ने 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगवाने का निर्णय लिया। अचलपुर चौधरी विद्युत पॉवर हाउस में 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई। इसके लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे तक बिजली की कटौती रहेगी।
विज्ञापन

वर्जन
ट्रांसफार्मर बदलने के लिए पहले से दी गई सूचना
विद्युत उपकेंद्र अचलपुर चौधरी में ट्रांसफार्मर बदलने के लिए पहले से लोगों को सूचना दी गई थी। अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लग जाने से बिजली कटौती व लो-वोल्टेज की समस्या दूर हो गई है। -आरके यादव, एसडीओ विद्युत रेहरा बाजार
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर दो घंटे ठप रही बिजली
बलरामपुर। जिला मुख्यालय पर भी बृहस्पतिवार को दिन में दो घंटे बिजली ठप रही है। पॉवर हाउस के 10 एमवीए ट्रांसफार्मर में ऑयल लीक होने से समस्या उत्पन्न हो गई। बिजली विभाग की टीम ने समस्या का निराकरण कराया। चंद्र प्रकाश शुक्ल, अजय, राकेश व मोहित ने बताया कि नगर के कई वार्डाें की बिजली शाम करीब चार बजे अचानक गुल हो गई। भीषण गर्मी में बिजली कटौती होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग के जेई जेपी पाल ने बताया कि भगवतीगंज फीडर के 10एमवीए ट्रांसफार्मर में ऑयल लीक होने से बिजली कटौती करनी पड़ी। समस्या का निराकरण कराकर शाम छह बजे आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed