{"_id":"605e0d178ebc3ec967512d61","slug":"16-79-lakh-voters-will-elect-village-government-on-april-26-balrampur-news-lko571550321","type":"story","status":"publish","title_hn":"16.79 लाख मतदाता 26 अप्रैल को चुनेंगे गांव की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16.79 लाख मतदाता 26 अप्रैल को चुनेंगे गांव की सरकार
विज्ञापन
बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शुक्रवार को राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से बिगुल बजा दिया गया है। जिले में तीसरे चरण में मतदान प्रक्रिया कराई जाएगी। सभी सीटों पर 13 से 15 अप्रैल तक नामांकन होगा। 16 अप्रैल से नामांकन पत्रों की जांच की होगी। 18 अप्रैल को नामांकन पत्रों की वापसी के साथ उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में 26 अप्रैल को जिले के 934 मतदान केंद्रों से जुड़े 2524 मतदेय स्थलों पर वोटिंग कराई जाएगी। जिले के सभी नौ ब्लॉकों में 16.79 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दो मई को मतगणना कराई जाएगी।
राज्य निर्वाचन आयोग ने जिले में 800 ग्राम प्रधान पदों, 10038 ग्राम पंचायत सदस्य पदों, 993 क्षेत्र पंचायत सदस्य सीटों और 40 जिला पंचायत सदस्य सीटों पर तीसरे चरण में पंचायत चुनाव कराने की घोषणा की है। आयोग की तरफ से जारी कार्यक्रम के अनुसार जिले में 13 से 15 अप्रैल तक सभी सीटों के लिए नामांकन किया जाएगा। नामांकन पत्रों की जांच 16 व 17 अप्रैल को पूरी होगी। 18 अप्रैल को आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक उम्मीदवारों को नाम वापस लेने का समय दिया गया है और इसके बाद सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्यों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पदों के लिए संबंधित ब्लॉक पर नामांकन कराने का इंतजाम किया जा रहा है। जिले के सभी नौ ब्लॉकों पर न्याय पंचायतवार नामांकन कराने की व्यवस्था रहेगी। जिले में कुल 101 न्याय पंचायतें हैं। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट या जिला पंचायत कार्यालय में नामांकन कराने की व्यवस्था की जाएगी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 26 अप्रैल को सात बजे से सायं छह बजे तक जिले के 934 मतदान केंद्रों से जुड़े 2524 मतदेय स्थलों पर वोटिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
जिले के सभी नौ ब्लॉकों में 16,78,774 मतदाता 800 ग्राम प्रधान, 10036 ग्राम पंचायत सदस्य, 993 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 40 जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान करेंगे। दो मई को आठ बजे से निर्धारित स्थलों पर मतों की गिनती शुरू करा दी जाएगी। मतगणना पूरी होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग/जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर संबंधित आरओ व एआरओ की तरफ विजयी उम्मीदवारों को जीत का प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
बैठक कर तैयार की गई रणनीति
राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी गई है। चुनाव कार्यक्रम जारी होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम श्रुति की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करके रणनीति तैयार कर ली गई है। बैठक में मौजूद सभी अधिकारियों को चुनाव कराने संबंधी जिम्मेदारियां सौंप दी गई है। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने के लिए जिले के मतदान केंद्रों और मतगणना स्थलों पर कड़े बंदोबस्त किए जाएंगे। - अरुण कुमार शुक्ल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम