{"_id":"68754935855ad99aab05115c","slug":"1100-youth-gave-interview-15-got-appointment-letters-balrampur-news-c-99-1-brp1008-129524-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 1100 युवाओं ने दिया साक्षात्कार, 15 को मिले नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 1100 युवाओं ने दिया साक्षात्कार, 15 को मिले नियुक्ति पत्र
Mon, 14 Jul 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 14 Jul 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
-बलरामपुर के एमपीपी इंटर कॉलेज में आयोजित रोजगार मेले में मौजूद युवक-युवतियां ।-संवाद
बलरामपुर। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर सोमवार को एमपीपी इंटर कॉलेज में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इस मेला में लगभग 1100 बेरोजगार युवाओं ने निजी कंपनियों में नौकरी के लिए साक्षात्कार दिया।
मेला में शामिल 15 निजी कंपनियों ने 12 से 22 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन पर युवाओं को नौकरी का ऑफर दिया। सदर विधायक पल्टूराम व जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने मेले का उद्घाटन करते हुए 15 अभ्यर्थियों को मौके पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किए। शेष चयनित अभ्यर्थियों को कंपनियां नियुक्ति पत्र बाद में भेजेंगी। मेले में युवाओं में रोजगार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। साक्षात्कार के लिए युवाओं ने एमपीपी इंटर कॉलेज स्थित काउंटरों पर अपना पंजीकरण कराया। कुल 1500 रिक्तियों के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन साक्षात्कार आयोजित किए गए। जिनमें 1100 युवाओं ने भाग लिया।
हालांकि, गुजरात, दिल्ली और नोएडा जैसी दूर-दराज की जगहों पर तैनाती को लेकर कुछ अभ्यर्थियों ने रुचि नहीं दिखाई। उनका कहना था कि 12 से 22 हजार रुपये के वेतन में बाहर रहकर खर्च निकालना कठिन है। अधिकांश युवाओं ने अपने जिले या आस-पास ही नौकरी की इच्छा जताई। विधायक पल्टूराम ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारें युवाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर प्रतिबद्ध हैं और डबल इंजन की सरकार रोजगार सृजन को प्राथमिकता दे रही है। डीएम पवन अग्रवाल ने युवाओं को कौशल विकास से जुड़ने और निजी व सरकारी क्षेत्रों में बेहतर योगदान देने की सलाह दी।मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) हिमांशु गुप्त ने युवाओं को उत्कृष्ट कार्य करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर आईटीआई के नोडल प्रधानाचार्य मैथिली शरण, प्लेसमेंट अधिकारी आशीष भूषण, जिला सेवा योजन अधिकारी मीता गुप्ता, एमआईएस मैनेजर पंकज सिंह, वकील अहमद, सत्यम कुमार शुक्ल, हिमालय शर्मा व सुभाष प्रिय सहित अन्य अधिकारियों का सराहनीय सहयोग रहा।