फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   1049 workers arrived by special train

श्रमिक स्पेशल ट्रेन से जिले में पहुंचे 1049 प्रवासी श्रमिक

Mon, 18 May 2020 08:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
1049 workers arrived by special train
बलरामपुर। छत्रपति शिवाजी टर्मिनल मुंबई से श्रमिकों को लेकर एक स्पेशल ट्रेन सोमवार भोर बलरामपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन से 1049 श्रमिक बलरामपुर पहुंचे। स्टेशन पर बनाए गए 10 काउंटर पर यात्रियों की जांच पड़ताल कर उनका विवरण नोट किया गया।
विज्ञापन

छत्रपति शिवाजी टर्मिनल मुंबई से चलकर श्रमिकों से भरी ट्रेन सोमवार भोर 04.05 बजे बलरामपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन से 1049 श्रमिक स्टेशन पर उतारे गए। सभी यात्रियों का सोशल डिस्टेसिंग के आधार पर बारी-बारी से स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्टेशन पर बनाए गए 10 काउंटरों पर यात्रियों के संबंध में विवरण नोट किया गया।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक डॉ. मोनिका अग्निहोत्री तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंबर प्रताप सिंह के नेतृत्व में बलरामपुर स्टेशन के वरिष्ठ वाणिज्य निरीक्षक आनंद मोहन चतुर्वेदी के साथ आरपीएफ व रेलवे कर्मचारियों की टीम ने सुरक्षा किट पहनकर सभी यात्रियों को बोगियों से उतारकर मेडिकल चेकअप के लिए काउंटर तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ट्रेन को केमिकल से सैनिटाइज किया गया। वाणिज्य निरीक्षक ने बताया कि ट्रेन को बीच में रोककर रेलवे द्वारा यात्रियों के लिए भोजन व जलपान का भी प्रबंध कराया गया था। सभी यात्रियों की चेकिंग के बाद उन्हें उनके जनपदों के लिए जिला प्रशासन की देखरेख में रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed