फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   झारखंडी मंदिर सरोवर में 30 लाख रुपये से आएगी रौनक

झारखंडी मंदिर सरोवर में 30 लाख रुपये से आएगी रौनक

Fri, 14 Dec 2018 12:01 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
झारखंडी मंदिर सरोवर में 30 लाख रुपये से आएगी रौनक
बलरामपुर। झारखंडी मंदिर और कर्बला से सटे सरोवर का 29.93 लाख रुपये से सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इसके लिए शासन ने बजट आवंटित करा दिया है। उधर, नगर पालिका की तकनीकी टीमें सरोवर का कायाकल्प कराने के लिए खाका तैयार कर रही हैं।
विज्ञापन



नगर पालिका परिषद बलरामपुर के ईओ राकेश कुमार जायसवाल ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2018-19 में बोर्ड की बैठक में झारखंडी मंदिर व कर्बला से सटे सरोवर का सौंदर्यीकरण कराने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया था। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष किताबुन्निशा के निर्देश में प्रस्ताव को मंजूर किया गया।
विज्ञापन



डीएम के निर्देश व सहमति पर बोर्ड के पारित प्रस्ताव को मंजूरी दिलाने के लिए शासन को भेजा गया था। संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश शासन राधे कृष्ण ने दिसंबर 2018 में पारित किए गए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी और नगर पालिका को 29 लाख 93 हजार रुपये का बजट भी आवंटित कर दिया है। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष व बोर्ड की सहमति पर तकनीकी समिति का गठन किया जा रहा है। तकनीकी समिति की रिपोर्ट के आधार पर शासन से प्राप्त धनराशि को खर्च करके सरोवर का बेहतर ढंग से सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर सरोवर के सौंदर्यीकरण के लिए शासन से बजट मिलने पर लोगों ने खुशी व्यक्त की है। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली, सभासद सुग्रीव गिरि, झारखंडी मंदिर के पुजारी लाल जी गिरि, अजय कुमार श्रीवास्तव, शिवशंकर वर्मा व शिव कुमार गिरि आदि ने खुशी जताई है।


वर्जन
झारखंडी मंदिर व कर्बला से सटे सरोवर का सौंदर्यीकरण कराने के लिए शासन ने बजट आवंटित कर दिया है। नगर पालिका के ईओ को निर्देश दिया गया है कि सरोवर के सौंदर्यीकरण में मानक व गुणवत्ता की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। तकनीकी टीम से आंकलन कराकर तत्काल सरोवर के सौंदर्यीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाए और वित्तीय वर्ष के अंत तक कार्य पूरा कराने का प्रयास किया जाए।
कृष्णा करुणेश, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed