{"_id":"6afdfe5409b1c0003200498b","slug":"risk-of-constriction-in-the-airways-due-to-cold-winds-ballia-news-c-190-1-ana1001-177421-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: ठंडी हवाओं से सांस की नलियों में सिकुड़न का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: ठंडी हवाओं से सांस की नलियों में सिकुड़न का खतरा
विज्ञापन
जिला अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में सांस लेने में दिक्कत होने पर मरीजों का लगाया ऑक्सीजन।संवाद
बलिया/बैरिया। मौसम में बदलाव और तापमान में लगातार गिरावट के साथ अस्थमा के मरीजों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। सुबह-शाम चलने वाली ठंडी हवाओं और कोहरे के बीच सांस लेना ऐसे मरीजों के लिए चुनौती बन रहा है। ठंडी हवा के संपर्क में आने से सांस की नलियों में सिकुड़न और सूजन की समस्या बढ़ सकती है। इसके चलते सांस फूलने, लगातार खांसी, सीने में जकड़न और घरघराहट की शिकायतें सामने आ रही हैं।
संयुक्त राजकीय चिकित्सालय सोनबरसा के अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने बताया कि इन दिनों अस्पताल की फिजिशियन ओपीडी में प्रतिदिन 400 से 500 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें करीब 50 से 60 मरीज सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित होते हैं। पिछले तीन दिनों में तापमान में गिरावट के साथ ऐसे मरीजों की संख्या और परेशानी बढ़ने की आशंका है। उन्होंने बताया कि ठंडी हवा सीधे सांस के रास्ते शरीर में पहुंचने से सांस लेने में परेशानी हो सकती है। अस्थमा से पीड़ित लोगों पर इसका असर अधिक दिखाई देता है। कई बार मरीज सामान्य खांसी समझकर शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे समस्या गंभीर हो सकती है।
सुबह और देर रात बाहर निकलने से करें परहेज
डॉ. विमल कुमार ने बताया कि अस्थमा के मरीजों को सुबह जल्दी और देर रात टहलने से बचना चाहिए। बहुत जरूरी होने पर बाहर निकलते समय नाक और मुंह को मास्क या मफलर से ढककर रखें, ताकि ठंडी हवा का सीधा संपर्क कम हो सके। घर में धूल जमा न होने दें और धुआं, अगरबत्ती, धूम्रपान तथा वायु प्रदूषण से दूरी बनाए रखें। उन्होंने सलाह दी कि चिकित्सक के निर्देशानुसार इनहेलर का नियमित इस्तेमाल करें। राहत महसूस होने पर भी अपनी मर्जी से दवाएं बंद न करें।
विज्ञापन
सांस लेने में परेशानी हो तो तत्काल पहुंचें अस्पताल
चिकित्सक ने कहा कि सांस फूलने, सीने में जकड़न और लगातार खांसी की शिकायत होने पर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। यदि सांस लेने में अत्यधिक परेशानी हो या निर्धारित इनहेलर से राहत न मिले तो तत्काल अस्पताल पहुंचकर उपचार कराएं। सर्दियों में नियमित दवा, जरूरी सावधानियों और समय पर उपचार से अस्थमा के मरीज अपनी परेशानी को काफी हद तक नियंत्रित रख सकते हैं।