{"_id":"60e5da2f8ebc3ec25319ccdf","slug":"women-will-knock-door-to-door-for-electricity-bill-recovery-ballia-news-vns599195783","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बिल वसूली को घर-घर दस्तक देंगी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बिल वसूली को घर-घर दस्तक देंगी महिलाएं
विज्ञापन
बलिया। अब स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बिजली बिल वसूली के लिए भी घर-घर दस्तक देंगी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की ओर से गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शासन ने एक और पहल की है। इन महिलाओं को बिलिंग एजेंसी की ओर से बिल जमा करने पर एक बिल पर 20 रुपये कमीशन दिया जाएगा।
जिले में चार विद्युत पारेषण खंड हैं। इसके तहत 3.25 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें एक लाख से अधिक बकाएदार हैं। गांवों में घर-घर मीटर लग गया है। मीटर रीडिंग करने के लिए उपकेंद्र बार मीटर रीडर की तैनाती की गई है। इसकी जिम्मेदारी एजेंसी ने ले रखी है। मीटर रीडिंग कर प्रति माह बिल बनाकर उपभोक्ताओं को दे देते हैं, मगर उपभोक्ता समय से बिल जमा करने के लिए काउंटर पर नहीं जाते हैं।
बड़े बकाएदारों को करेंगी प्रेरित
स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बड़े बकाएदारों से संपर्क कर उन्हें बिजली का बिल जमा करने के लिए प्रेरित करेंगी। इससे राजस्व बढ़ेगा और विभाग का बकाया बिल आसानी से जमा हो सकेगा।
विज्ञापन
एनआरएलएम की ओर से गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। महिलाएं घर घर जाकर लोगों को प्रतिमाह बिल उपलब्ध कराएंगी। यदि कोई उपभोक्ता तुरंत बिल जमा करना चाहता है तो महिलाएं उनके बिल की धनराशि भी जमा कर सकेंगी।
बिल वसूलने का कार्य स्वयं सहायता समूह की महिलाएं करेंगी। वह घर-घर जाकर बिल वसूलेंगी। कई गांवों में महिलाओं ने कार्य शुरू कर दिया है। जल्द ही अन्य गांवों में भी कार्य शुरू हो जाएगा। - सतगुरु श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता, बिजली विभाग, बलिया