फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Woman dies after being hit by tractor, NH blocked

Ballia News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, एनएच जाम किया

Wed, 31 Jan 2024 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by tractor, NH blocked
दयाछपरा। एनएच-31 के दया छपरा ढाला पर बुधवार की दोपहर ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने एनएच-31 को जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसएचओ बैरिया धर्मवीर सिंह ने जाम खुलवाने के लिए हर संभव प्रयास किया। विफल रहने पर उच्चाधिकारियों को सूचित किया। दो घंटे बाद पहुंचे उपजिलाधिकारी के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

दया छपरा निवासी पार्वती देवी (55) पत्नी स्व. लालपति पासवान आधार का फोटो स्टेट कराने के लिए एनएच-31 को पार कर रही थी। ट्रैक्टर की जद में आ गईं और मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पाते ही बस्ती की महिलाएं रोते-बिलखते हुए एनएच-31 पर पहुंच गईं और जाम कर दिया। सूचना पर एसएचओ बैरिया धर्मवीर सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। जाम तोड़वाने का हर संभव प्रयास किया। महिलाएं कुछ भी सुनने को राजी नहीं थीं। एसएचओ ने आला अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। दो घंटे बाद पहुंचे उपजिलाधिकारी बैरिया सुनील कुमार, क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. उस्मान ने महिलाओं को ढांढस बंधाया। कहा कि मुख्यमंत्री कृषक बीमा योजना के तहत पांच लाख रुपये और राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत 30 हजार दिया जाएगा। दुर्घटना बीमा योजना के लिए उच्चाधिकारियों से मैं अपने स्तर से प्रयास करूंगा। इस पर महिलाओं ने जाम खोला और आवागमन बहाल हो गया। एसएसओ ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए बलिया भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed