{"_id":"69fe2da6aca15c19600bcef2","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-a-tractor-trolley-ballia-news-c-190-1-ana1001-163502-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से महिला की मौत
विज्ञापन
विशुनपुरा। नगरा थाना क्षेत्र के भीमपुरा नंबर दो के पंडितपुरा गांव के समीप ट्रैक्टर ट्राॅली की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ढ़ेकवारी निवासी सुरेंद्र नाथ पांडेय की पत्नी उर्मिला पांडेय (48) अपने नाती ऋषभ पांडेय के साथ बाइक से तुर्की दौलतपुर गांव स्थित अपने गुरु का दर्शन पूजन करने जा रही थीं। अभी वह पंडितपुरा गांव के समीप पहुंचे थे कि विशुनपुरा की तरफ से लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्राॅली आ रही थी।
पंडितपुरा गांव के समीप ट्रैक्टर ट्राॅली अनियंत्रित हो गई। ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार उर्मिला पांडेय गिर गईं। ट्राली का पहिया के नीचे आ गईं। मौके पर उनकी मौत हो गई। वहीं, पौत्र को हल्की चोटें आईं। नगरा के एसओ संजय मिश्र ने बताया कि मामले में परिजनों की ओर से तहरीर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रैक्टर ट्राॅली की तलाश की जा रही है।