फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Woman and teenager hanged her life

महिला व किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Tue, 16 Jun 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Woman and teenager hanged her life
बलिया। जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के अमदौर में एक किशोरी और उभाव थाना क्षेत्र के कुंडेल नियामत में एक महिला ने फंदे से लटक कर जान दे दी। कुंडेल नियामत वाले मामले में मृतका की मां की तहरीर पर पति और सास के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

चिलकहर: गड़वार थाना क्षेत्र के अमदौर निवासी अशोक यादव की पुत्री कंचन यादव (16) सोमवार की रात भोजन करने के बाद बरामदे में सोने चली गई। उसकी मां छत पर सोने चली गई। पिता रिश्तेदारी में गए हुए थे। देर रात किशोरी ने बरामदे में स्थित छज्जे की हुक से दुपट्टे के फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। किशोरी की मां रात में नीचे आई तो पुत्री को फंदे से लटकता देख अवाक रह गई। उसने हंसिए से दुपट्टे को काटकर पुत्री को जमीन पर सुलाया, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक अनिल चंद्र तिवारी मौके पर पहुंच कर मुआयना किया।
विज्ञापन

बेल्थरारोड: उभांव थाना क्षेत्र के कुंडैल नियामत अली ग्राम निवासी उषा देवी (23) का अपने पति आशीष कुमार से सोमवार को किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद पति और सास मनरेगा के तहत कार्य करने के लिए घर से बाहर चले गए। इस बीच उषा ने कमरे में पंखे के हुक में साड़ी का फंदा बनाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर लिया। शाम को लौटे पति और सास ने अंदर से दरवाजा बंद होने पर आवाज लगाई लेकिन दरवाजा नहीं खुला। पति ने पड़ोस के लोगों के सहयोग से बाहर से दरवाजा तोड़ दिया और अंदर कमरे में पहुंचे तो देखा कि पंखे की हुक से उषा लटकी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की माता की तहरीर पर पति और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी और उसका मायका खेजुरी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed