फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Weather changed blanket of fog in the morning,veil of haze by evening increase in cold

Ballia: मौसम का मिजाज बदला, सुबह कोहरे की चादर, शाम तक धुंध का पर्दा, ठंड में इजाफा

Sun, 03 Nov 2024 06:19 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 03 Nov 2024 06:19 PM IST
सार

बलिया में मौसम का मिजाज बदला है। सुबह कोहरे की चादर दिखाई दे रही है। दोपहर बाद भी धुंध दिखाई दे रही है। हाइवे से गुजरने वाले वाहनों की रफ्तार थमती नजर आ रही है और दिक्कतें बढ़ने लगी हैं।

विज्ञापन
Weather changed blanket of fog in the morning,veil of haze by evening increase in cold
मौसम का मिजाज बदला - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बलिया में सुबह-शाम हल्की ठंडी के साथ ही अब कोहरा भी गहराने लगा। रविवार की सुबह सात बजे तक कोहरा छाया रहा। दृश्यता कम होने से वाहन हेडलाइट जलाने के बाद भी रेंगते नजर आए। हालांकि दिन चढ़ने के साथ कोहरा छट तो गया, लेकिन आसमान में बादल छाए रहे। जिससे दिनभर धूप व छांव का दौर चलता रहा।

विज्ञापन


मौसम का मिजाज अब बदलता हुआ दिखाई देने लगा है। लोगों को सुबह-शाम ठंड का एहसास होने लगा है। ठंड के मौसम में पहली बार कोहरा लोगों को दिखा। सुबह लोग नींद से जागे तो चारों ओर घने कोहरे की चादर फैली नजर आई। हालांकि शहरी क्षेत्र में धुंध कुछ हल्की रही, लेकिन शहर के बाहरी मार्गों पर कोहरे की चाहर छाने से दृश्यता शून्य रही।
विज्ञापन




चार मीटर तक ही दिखाई पड़ रहा था। दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंटने लगा। स्टेडियम में लोग कोहरे के बीच टहलते रहे। भगवान भास्कर का दर्शन काफी देर से हुआ। सुबह आठ बजे के बाद धूप निकली। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री जबकि न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आने वाले दिनों में कोहरा व सिहरन का असर बढ़ने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed