फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   vyayamshala ka lokarpan

व्यायामशाला सहित कई परियोजनाओं का लोकार्पण

Fri, 23 Dec 2016 07:48 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Fri, 23 Dec 2016 07:48 PM IST
विज्ञापन
vyayamshala ka lokarpan
वीर लोरिक स्पोर्ट स्टेडियम में व्यायामशाला सहित विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण करते सांसद भरत सिंह।
वीर लोरिक स्पोर्ट स्टेडियम में सांसद स्थानीय विकास निधि से निर्मित व्यायामशाला  तथा शीतल जल संयंत्र का लोकार्पण शुक्रवार को सांसद भरत सिंह ने विधिवत पूजन अर्चन एवं फीता काटकर किया। इस मौके पर सांसद भरत सिंह ने अटल ज्योति योजना के तहत लोकसभा क्षेत्र में चार करोड़ 40 लाख की लागत से लगने वाले सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत लोकसभा क्षेत्र में दो हजार स्ट्रीट लाइट लगाने का भी लोकार्पण किया।
विज्ञापन


साथ ही एनटीपीसी के सौजन्य से लगने वाले सोलर लाइट का शिलान्यास तथा ओएनजीसी से 22 लाख की लागत से सौ सोलर लाइट लगाने का शिलान्यास किया। इस मौके पर सांसद भरत सिंह ने कहा कि बलिया जनपद के सभी क्षेत्रों के विकास के लिए कृत संकल्पित हूं। मैंने बलिया के सर्वांगीण विकास का संकल्प लिया है।
विज्ञापन


इसके लिए हमेशा प्रयासरत रहता हूं कि जनपदवासियों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराया जाए। युवाओं के लिए वीर लोरिक स्पोर्ट स्टेडियम में बना व्यायामशाला को जनता को सपुर्द कर रहा हूं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना अटल ज्योति योजना का शुभारंभ हो रहा है। यह योजना उन क्षेत्रों में रोशनी फैलाएगी जहां आज तक अंधेरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व विधायिका मंजू सिंह, प्रदीप सिंह, जयप्रकाश साहू, संजय मिश्र, डा. अरूण सिंह गामा, विजय बहादुर सिंह, अरूण सिंह बंटू, क्रीडाधिकारी लक्ष्मीशंकर सिंह, मेजर दिनेश सिंह, आरडी सिंह, हेमंत पाठक, ज्ञान प्रकाश, संतोष कुमार, विशाल ठाकुर आदि लोग उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed