फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Villagers took to the streets in protest against the liquor shop

Ballia News: शराब की दुकान के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण

Tue, 01 Apr 2025 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Villagers took to the streets in protest against the liquor shop
बलिया। जिले में मंगलवार को अलग-अलग थाना क्षेत्राें में खुली शराब की नई दुकानों को लेकर ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया। शहर के टाउन हाल के समीप खुल रही मॉडल शाप का अधिवक्ताओं ने विरोध किया। रसड़ा के मुडेरा में जहां ग्रामीण पुलिस की मौजूदगी में लोग लाठी डंडे से लैस होकर शराब की दुकान का विरोध किया। सिकंदरपुर में शराब की दुकान, स्कूल व मंदिर के समीप खोलने को लेकर सैकड़ों महिलाओं एवं ग्रामीणों ने जमुई चौराहा जाम कर दिया।
विज्ञापन

रसड़ा संवाददाता के अनुसार, शराब की नई दुकानों को खोले जाने के विरोध में क्षेत्र के कई स्थानों पर ग्रामीणों एवं महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन कर सड़क जाम कर इन सभी दुकानों को हटाए जाने की मांग की। नवीन कृषि मंडी समिति के समीप सोनईडीह मोहल्ले के सामने सड़क के किनारे बन रहे नई शराब की दुकान में महिलाओं ने तोड़फोड़ कर प्रदर्शन किया। महिलाओं के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए सभी स्थानों पर पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने पहुंचकर मामले को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं अपनी मांग पर अडिग रही। इसके बाद महिलाओं मांग पत्र उपजिलाधिकारी संजय कुमार कुशवाहा को सौंपा।
विज्ञापन


सिकंदरपुर संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के जमुई चट्टी पर मंगलवार की सुबह सरकारी शराब की दुकान स्कूल व मन्दिर के समीप खोलने को लेकर महिलाओं एवं ग्रामीणों ने जमुई चौराहा को जाम कर दिया। जाम के कारण घंटे भर आवागमन बाधित रहा। उपजिलाधिकारी सुनील कुमार, क्षेत्राधिकारी गौरव कुमार, एसएचओ विकाश चंद पांडेय व आबकारी अधिकारी विजय कुमार शुक्ला ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि तहसीलदार सिकंदरपुर प्रवीण कुमार के नेतृत्व में आबकारी व स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम बना दी गई है। जल्द ही टीम इस पर निर्णय लेकर रिपोर्ट देगी, तब तक यह दुकान बंद रहेगी। इस मौके पर जयप्रकाश यादव, मारकंडे शर्मा, इम्तियाज अहमद, गजेंद्र यादव, रामायण यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
मंदिर से शराब दुकान की बढ़ाने के लिए सीसी सड़क को घेरवाया
हल्दी। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जवहीं में कुछ असामाजिक तत्वों ने ग्राम पंचायत निधि से लगभग पांच लाख की लागत से मंदिर पर जाने के लिए बनी सीसी सड़क पर शराब की दुकान खोलने के लिए जबरन दीवार खड़ी कर दी। ग्राम प्रधान पूजा ओझा ने इसकी जिला प्रशासन से शिकायत की है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

प्रधान पूजा ओझा ने शिकायती पत्र में कहा है कि 31 मार्च की रात लगभग 9 बजे कुछ दबंगों ने जबरन सड़क पर पक्की दीवार खड़ी कर दी। मौके पर 112 नंबर पुलिस हल्दी पुलिस रात में ही पहुंची थी। इस अवैध निर्माण के कारण न केवल ग्रामीणों को असुविधा हो रही है बल्कि सार्वजनिक संपत्ति का भी दुरुपयोग किया गया है। मंदिर के समीप शराब दुकान खोलने के मामले में जवहीं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संदीप ओझा ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से शिकायत की तो वहीं जिलाधिकारी से मंत्री ने घटना से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया है कि जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष विश्वदीप सिंह ने बताया कि रात में जवहीं में नई शराब की दुकान हुई है। सड़क अतिक्रमण को लेकर कुछ विवाद हुआ था, लेकिन मुझे कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed