फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Used to harass daughter, killed son when she refused

Ballia News: बेटी को करता था परेशान, मना करने पर की बेटे की हत्या

Mon, 24 Jun 2024 04:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Used to harass daughter, killed son when she refused
चौकिया मोड़। उभांव थाना क्षेत्र चंदायर कला गांव के समीप शनिवार को मृत पाए गए 11 वर्षीय पवन राजभर के मामले में उसके पिता नागेंद्र राजभर ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोप लगाया कि आरोपी उनकी बेटी को परेशान करता था। मना करने पर बेटे की हत्या कर दी।
विज्ञापन

नागेंद्र राजभर ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि हिमांशु यादव पुत्र जादू यादव निवासी भदौरा तरछापार ने उनके पुत्र पवन की हत्या की है। आरोपी उनकी पुत्री को परेशान करता था। इसकी जानकारी होने पर बेटी को उन्होंने पुश्तैनी घर सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के डूहा बिहरा मठिया गांव पहुंचा दिया। घटना के एक दिन पहले आरोपी ने वहां भी पहुंचकर बेटी से अभद्रता की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट की। घरवालों को जान से मारने की धमकी देकर आया था। उसी दिन से पवन लापता हो गया। अगले दिन गांव से चार किलोमीटर दूर चंदायर कला गांव के समीप बेटे का शव मिला। इस बाबत एसएचओ उभांव विपिन सिंह ने बताया कि किशोर के पिता की तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed