{"_id":"695561e374d06d2bcb04d514","slug":"up-won-the-title-by-defeating-siwan-ballia-news-c-190-1-bal1001-154986-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: यूपी ने सीवान को हराकर जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: यूपी ने सीवान को हराकर जीता खिताब
विज्ञापन
हल्दीरामपुर गांव स्थित खेल मैदान पर श्री लालमन ब्रह्मजी ऑल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट में फाइनल म
चौकियामोड़ (बलिया)। क्षेत्र के हल्दीरामपुर गांव स्थित खेल मैदान पर श्रीलालमन ब्रह्मजी ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट में बुधवार को यूपी की महिला फुटबाॅल टीम और बिहार के सीवान के बीच फाइनल मुकाबचा हुआ। इसमें यूपी ने 1-0 से बिहार के सीवान से हराकर खिताब पर कब्जा किया।
खेल का शुभारंभ कॉलेज प्रबंधक देवेंद्र सिंह एवं हरिंद्र सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। खेल शुरू होने के बाद दोनों टीम के खिलाड़ियों ने गेंद के लिए एक दूसरे खिलाड़ियों को छकाया और हर मौके को गोल में तब्दील करने की भरपूर कोशिश की। पहले हाफ के अंतिम समय में यूपी के जर्सी नंबर 13 खिलाड़ी खुशी ने गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। सीवान ने भी गोल के बराबर प्रयास किए। लेकिन खेल समाप्ति तक दोनों टीमों की ओर से कोई और गोल नहीं हुआ।
निर्णायक संतोष सिंह, मंसूर अहमद, अंकित कुमार व अजीत गुप्ता रहे। मैच उद्घोषक प्रवीण सिंह पंकज रहे। आयोजक निशा सिंह, मोतीलाल राजभर, विनय राजभर, ददन सिंह, विजय शर्मा, गौतम सिंह रमेश राजभर, लल्लन सिंह, महेंद्र यादव व नितेश सिंह आदि रहे।