फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Up Nikay Chunav 2023 results will decide whose chair will safe and political stature of veterans

Up Nikay Chunav 2023: चुनाव परिणाम तय करेंगे किसकी बचेगी कुर्सी, 13 को पता चलेगा दिग्गजों का सियासी कद

Thu, 11 May 2023 08:41 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 11 May 2023 08:41 PM IST
सार

बलिया जिले में निकाय चुनाव परिणाम सत्ताधारी भाजपा और मुख्य विपक्षी पार्टी सपा के दिग्गजों का कद तय करेगा। टिकट वितरण में मंत्री से लेकर सांसद तक और विधायक से लेकर पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष तक ने जोर आजमाइश की थी। 

विज्ञापन
Up Nikay Chunav 2023 results will decide whose chair will safe and political stature of veterans
बलिया में निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निकाय चुनाव के परिणाम पर माननीयों के साथ दिग्गज नेताओं की खास नजर है। बलिया जिले में निकाय चुनाव परिणाम सत्ताधारी भाजपा और मुख्य विपक्षी पार्टी सपा के दिग्गजों का कद तय करेगा। भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जहां मुख्यमंत्री समेत कई मंत्रियों और डिप्टी सीएम तक ने प्रचार किया।

विज्ञापन


वहीं सपा के पूर्व विधायकों भी अपने करीबियों के लिए दिन रात एक किए रहे। अब जनता ने अपना फैसला कर दिया है। दोनों पार्टियों के दिग्गजों पर मतदाता कितने मेहरबान हुए ये 13 मई को आने वाले परिणाम तय करेंगे। बलिया जिले की सात विधानसभा सीटों में से दो पर भाजपा और तीन पर सपा का कब्जा है। एक-एक सीट बसपा और सुभासपा के कब्जे में हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

इन दिग्गजों ने बलिया में किया चुनाव प्रचार

केंद्र व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। नगर पालिका बलिया से भाजपा के संत कुमार उर्फ मिठाई लाल की जीत बलिया नगर से विधायक और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी हैं।

ये भी पढ़ें: पहले दुल्हन ने किया मतदान फिर चली अपने ससुराल, ये खबर बड़ी दिलचस्प है

पार्टी ने इस सीट पर जीत हासिल करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के अलावा आजमगढ़ के सांसद और भोजपुरी सिने अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ और रवि किशन से भी प्रचार कराया। इसके अलावा जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने चुनाव के दौरान शहर की गलियों की खाक छानी।
ये भी पढ़ें: मौसम ने बरसाया सितम तो खामियों से भी ठिठके कदम, बूथ पर पहुंचकर भी निराश लौटे मतदाता

पूर्व मंत्री की साख दांव पर

वहीं, निर्दलीय संजय उपाध्याय के लिए पूर्व मंत्री सपा के कद्दावर नेता नारद राय ने अपनी साख दांव पर लगा रखीं हैं। जीत-हार से सपा हाईकमान के फैसले से इधर जाकर निर्दलीय की मदद करने वाले नारद राय की राजनीति जीवन का भविष्य भी दांव पर है। इसके अलावा, सपा के अधिकृत उम्मीदवार लक्ष्मण गुप्ता के लिए पूर्व विधायक मंजू सिंह, राम इकबाल सिंह के अलावा जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव ने अपनी प्रतिष्ठा दांव पर लगाई थी। इसलिए इस सीट पर हार-जीत भी काफी मायने रखती है।

गुरुवार को 12 नगर निकायों में अध्यक्ष पद के लिए 134 और सदस्य पद के लिए 815 प्रत्याशियों का भविष्य मतपेटियों में कैद हो गया है। चुनाव नतीजे ही कद्दावरों की मजबूत पकड़ व जनता के दिलों में बनी जगह को साबित करेंगे।

मतदान के बाद जीत-हार पर चर्चा शुरू

Up Nikay Chunav 2023 results will decide whose chair will safe and political stature of veterans
बलिया में निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार शाम मतदान समाप्त होने के बाद प्रत्याशी, समर्थक और आम मतदाताओं की निगाह अब मतगणना परिणाम पर टिकी हुईं हैं। इससे पहले सभी हार जीत का गुणा भाग लगा रहे हैं। हर कोई अपने-अपने वार्ड में पड़े मतदान प्रतिशत के आधार पर जीत हार की बाजी लगा रहा था। कइयों की नजर पार्टी प्रत्याशियों के अलावा बागियों के वोटों पर भी है। उन्हें आभास है कि निर्दलीय के वोटों का ग्राफ बढ़ा तो उनकी राह में रोड़ा अटक सकता है। इसे लेकर लोगों बीच जमकर बहसबाजी भी हो रही थी। इसके अलावा बूथ की दिनभर गतिविधियों के बारे में प्रत्याशियों के कार्यालय पर देर शाम तक चर्चा होती रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed