फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   UP Nikay Chunav 2023 Sonbhadra voters returned disappointed even after reaching booth

UP Nikay Chunav: मौसम ने बरसाया सितम तो खामियों से भी ठिठके कदम, बूथ पर पहुंचकर भी निराश लौटे मतदाता

Thu, 11 May 2023 08:04 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 11 May 2023 08:04 PM IST
सार

UP Nikay Chunav 2023: सोनभद्र जिले में निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू होते ही बूथों पर मतदाताओं की कतार बढ़ने लगी, लेकिन दिन चढ़ने के साथ यह छोटी होने लगी थी। तीखी धूप से बेहाल लोग घरों से बाहर निकलने से कतराते रहे। 

विज्ञापन
UP Nikay Chunav 2023 Sonbhadra voters returned disappointed even after reaching booth
सोनभद्र में कड़ी धूप के बीच मतदान के लिए जाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुछ मौसम बेरहम था तो कुछ मतदाता सूची की खामियों ने भी मायूस किया। नतीजा चिलचिलाती धूप में तमाम मतदाता घरों से बाहर नहीं निकले और जो निकले भी तो उन्हें बूथ पर पहुंचकर निराश लौटना पड़ा। हाथ में मतदाता पहचान पत्र होने के बाद भी वह सूची में अपना नाम ढूंढते रहे। काफी प्रयास के बाद भी उन्हें सफलता नहीं मिली। व्यवस्था की खामियों को कोसते हुए वह घर लौट गए। यह हाल रहा मिर्जापुर मंडल के सोनभद्र जिले का। जिले में शाम छह बजे तक 60.05 फीसदी मतदान हुआ। 

विज्ञापन


निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू होते ही बूथों पर मतदाताओं की कतार बढ़ने लगी, लेकिन दिन चढ़ने के साथ यह छोटी होने लगी थी। तीखी धूप से बेहाल लोग घरों से बाहर निकलने से कतराते रहे। खासतौर से महिला मतदाताओं में मतदान के प्रति दोपहर में रूझान कम दिखा। बूथों के बाहर पर्याप्त छाया का इंतजाम न होने से भी दिक्कत आई।

विज्ञापन

दोपहर 12 बजे के बाद सन्नाटा पसरा

इसके चलते अधिकांश केंद्रों पर दोपहर 12 बजे के बाद सन्नाटा पसरा रहा। एक-दो वोटर ही वहां मौजूद रहे। दूसरी ओर कुछ मतदाता ऐसे भी रहे, जो लोकतंत्र के महापर्व में अपनी हिस्सेदारी निभाने के लिए पूरे उत्साह के साथ घरों से निकले, मगर बूथ पर पहुंचने के बाद पता चला कि लिस्ट में उनका नाम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: आजमगढ़ के महराजगंज में भिड़े भाजपा-सपा कार्यकर्ता, जमकर हुई हाथापाई, पुलिस ने संभाला मोर्चा

UP Nikay Chunav 2023 Sonbhadra voters returned disappointed even after reaching booth
सोनभद्र जिले के एक बूथ पर पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला

नगर के बढ़ौली चौराहा पर स्थित डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक डॉ. रमाशंकर सिंह अपनी पत्नी जय लक्ष्मी सिंह के साथ सुबह ही राजकीय कन्या इंटर कॉलेज स्थित बूथ पर वोट देने पहुंचे थे। काफी देर तक लिस्ट खंगालते रहे, मगर लिस्ट में उनका नाम नहीं मिला। हाथ में मतदाता पहचान पत्र होने के बाद वह खुद को ठगा महसूस करते रहे। सेंट जोसेफ स्कूल की सिस्टर लिट्टी उच्च प्राथमिक विद्यालय राबर्ट्सगंज पर वोट करने पहुंची थीं। उनका भी नाम मतदाता सूची में नहीं था। अपना आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र सहित पहचान के अन्य दस्तावेज दिखाती रहीं, बावजूद उन्हें वोट करने का मौका नहीं मिल सका।

स्थानीय पता न होने पर भी वोट देने से रोका

शिवाजी मिनी स्टेडियम में वार्ड नंबर 11 के मतदाताओं के लिए बूथ बनाया गया था। यहां वोट देने पहुंचे बहुत से मतदाताओं को इसलिए रोक दिया गया कि उनके पहचान पत्र पर स्थानीय पता अंकित नहीं था। मतदाता सूची में नाम, मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड सब होने के बाद भी कुछ प्रत्याशियों के एजेंट उन्हें बाहरी बताते हुए वोट देने से रोकते रहे। इसे लेकर काफी देर तक बहस होती रही। कुछ लोगों ने हंगामा भी मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बूथ के पास लगी भीड़ को खदेड़ा।

अनपरा के मतदाताओं को रास नहीं आया नगर में मतदान

नवसृजित अनपरा नगर पंचायत के मतदाताओं को नगर का चुनाव रास नहीं आया है। पहले चुनाव में मतदाताओं की उदासीनता का आलम यह रहा कि जिले की सबसे बड़ी यह निकाय सेकेंड डिविजन का आंकड़ा भी नहीं छू सकी। दूसरे निकायों में जहां मतदाताओं की लंबी कतारें लगी थी तो यहां सन्नाटा पसरा था। अपराह्न तीन बजे तक यहां सिर्फ 31 प्रतिशत ही वोट पड़ पाया। अनपरा में कर्मचारियों व प्रबुद्ध वर्ग के मतदाताओं का बड़ा समूह है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed