फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   UP board result topper Ritika of Ballia 9th rank in Uttar Pradesh

UP Board Topper: मजदूर की बेटी ने प्रदेश में 9वां स्थान पाकर लहराया परचम, IAS बनने का है सपना

Sat, 20 Apr 2024 05:33 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 20 Apr 2024 05:33 PM IST
सार

बलिया में मजदूर की बेटी ने 12वीं में प्रदेश में 9वां स्थान व जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। बेटी की इस सफलता से न सिर्फ माता-पिता बल्कि स्कूल के टीचरों व जिलेवासियों में भी खुशी है। 

विज्ञापन
UP board result topper Ritika of Ballia 9th rank in Uttar Pradesh
Ritika - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के निर्मल बाबा इंटरमीडिएट कॉलेज राघोपुर की 12वीं की छात्रा रितिका ने 500 में 481 नंबर प्राप्त कर जनपद में तीसरा और प्रदेश की सूची में 9वां स्थान पाकर क्षेत्र के साथ-साथ जनपद का नाम रोशन किया है। परिजनों के साथ स्कूल में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन

 
रितिका के पिता वीरेंद्र कुमार मजदूरी करके अपनी चारों बेटियों को अच्छी शिक्षा दिलाकर सरकार के बेटी पढ़ाओ के नारे को साकार कर रहे हैं। रितिका चार बहनों में सबसे छोटी है। एक भाई अनिकेत सबसे छोटा है, 9वीं में पढ़ता है। रितिका की तीन बहनों में बड़ी बहन लखनऊ में रहकर बैंक पीओ की तैयारी कर रही है। रोशनी एसएससी की तैयारी कर रही है। रोहणी आईटीआई कोपा की तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन


रितिका शुरू से ही पढ़ने में होनहार है। हाईस्कूल इसी स्कूल से 91 प्रतिशत के साथ पास किया था। रितिका ने अपनी सफलता का श्रेय माता कमला देवी, पिता वीरेंद्र कुमार के साथ-साथ गुरुजनों को दिया। उन्होंने कहा कि अगर अनुशासन हो तो कोई भी सफलता प्राप्त की जा सकती है। मैंने एक लक्ष्य बनाकर शिक्षा प्राप्त की। आईएएस बनना चाहती हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed