फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two youths clashed over dancer dispute, one injured with knife

Ballia News: डांसर के विवाद में आपस में भिडे़ दो युवक, चाकू से एक चोटिल

Sun, 17 Mar 2024 03:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Two youths clashed over dancer dispute, one injured with knife
बलिया। सदर कोतवाली के बिचला घाट चौकी के बेदुआ मोहल्ले में डांसर को लेकर आर्केस्ट्रा संचालक व प्रेमी के बीच हुए विवाद में चाकू लगने से प्रेमी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल प्रेमी की शिकायत पर आर्केस्ट्रा संचालक को हिरासत में ले कर प्राथमिक उपचार करवाया। बांसडीहरोड निवासी अजीत वर्मा आर्केस्ट्रा का संचालन करता है। बेदुआ मोहल्ले में किराया का कमरा लेकर डांसरों के साथ रहता है। उसमें एक डांसर से हल्दी थाना के बजरहा गांव निवासी अभिषेक यादव फोन पर आए दिन बातचीत करता था। वह डांसर से प्यार करने लगा था। लगन कम होने के कारण डांसर अपने घर छत्तीसगढ़ चली गई। उसका मोबाइल बंद होने से अभिषेक डांसर से मिलने बेदुआ स्थित घर पर पहुंच गया। उसी दौरान किसी बात को लेकर अजीत व अभिषेक के बीच विवाद हो गया है। सब्जी काटने वाले चाकू से अभिषेक के हाथ पर गंभीर चोट लग गई। आसपास के लोगों ने दोनों को अलग किया। कोतवाल संजय सिंह ने बताया की डांसर को लेकर आपस में हुए विवाद के दौरान किसी सामान से एक युवक के हाथ में चोट आई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed