फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two real sister died by lightning in ballia

दर्दनाक: बलिया में धान की रोपाई करते समय गिरी बिजली, दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत

Sun, 27 Jun 2021 08:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 27 Jun 2021 08:10 PM IST
विज्ञापन
Two real sister died by lightning in ballia
बिजली गिरने से दो सगी बहनों की मौत। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। बिजली गिरने से दो सगी बहनों की मौत से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड नंबर-15 स्थित हेलिगर बॉर्डन स्कूल के पास रविवार की दोपहर खेत में धान की रोपाई करते समय बिजली की चपेट में आ गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


पार्वती देवी(32) पत्नी प्रमोद चौहान निवासी कस्बा बांसडीह वार्ड नंबर-15 और भागमनी देवी(40) पत्नी रामायण चौहान निवासी मुड़ियारी थाना मनियर दोनों सगी बहनें रविवार को खेत में धान की रोपाई कर रही थीं। इस दौरान तेज गरज और चमक के साथ हुई बारिश के दौरान दोनों बहनों पर बिजली गिर गई। इससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पंचनामा कर शव को कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पार्वती देवी के तीन वर्षीय पुत्र नीरज व पांच वर्षीय पुत्री निधि है। मृतक भागमनी देवी का 16 वर्षीय पुत्र दीपक एवं 17 वर्षीय दिव्यांशु है। मृतक भागमनी देवी रविवार को अपने गांव से इलाज कराने बांसडीह अपनी छोटी बहन पार्वती देवी के यहां आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां छोटी बहन ने बड़ी बहन से कहा कि दीदी धान रोपाई करवा दो। इसके बाद दोनों बहनें घर के बगल में स्थित खेत में धान की रोपाई करने लगीं। इसी बीच तेज गरज के साथ आई बारिश में बिजली गिर पड़ी। इसके चपेट में आने से दोनों बहनों की एक साथ मौत हो गई। इनको क्या पता था कि मां के गर्भ से अलग-अलग पैदा हुई बहनों की एक साथ मौत हो जाएगी। दोनों बहनों की एक साथ मौत हो जाने के बाद गांव में मातम छा गया।

बिजली के चपेट में आने से सात बकरियों की हुई मौत
कलावती देवी(60) पति प्रभुनाथ राजभर निवासी मैरिटार बकरियों को लेकर माधोपुर मौजा में चरा रही थीं। इसी बीच तेज गरज और चमक के साथ आई बारिश की वजह से सभी बकरियों को खेत में बने एक ट्यूबेल पर लेकर बारिश से बचने के लिए छुप गई। तभी अचानक बिजली ट्यूबेल पर गिरी गई। इसके चपेट में आने से सात बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कलावती देवी झुलस गई। वहीं ट्यूबवेल का छज्जा भी क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के लोगों ने झुलसी महिला को मैरिटार चौराहा स्थित एक प्राइवेट क्लीनिक में इलाज के लिए ले गए, जहां महिला का इलाज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed